भोपाल में स्थित बड़ा तालाब या अपर लेक, देश की सबसे पुरानी मानव - निर्मित झील है। यह झील 11 वीं सदी की है और इसे स्थानीय स्तर पर बड़ा तालाब के नाम से पुकारा जाता है। यह झील, कोलन्स नदी पर बने एक विशाल बांध के पास में ही स्थित है और इसे भारत की सबसे सुंदर झीलों में से एक माना जाता है।
एक स्थानीय किंवदंती के अनुसार, राजा भोज ने इस झील के निर्माण का आदेश दिया था और माना जाता है कि इस झील के पानी से ही राजा की त्वचा रोग संबधी समस्या दूर हो गई थी। इस झील को एक व्यापक क्षेत्र में बनाया गया है और साथ ही यहां एक बड़े जलग्रहण क्षेत्र का दावा किया जाता है।
बड़े तालाब का पानी ही भोपाल के घरों में पीने की आपूर्ति के लिए भेजा जाता है। इस झील को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए यहां एक सुंदर सा उद्यान भी बनाया गया है जिसे कमला पार्क के नाम से जाना जाता है। यह पार्क इस जगह की सुंदरता को और ज्यादा बढ़ा देता है।