Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » भोपाल » आकर्षण » म्‍यूजियम ऑफ मैनकाइंड

म्‍यूजियम ऑफ मैनकाइंड, भोपाल

30

म्‍यूजियम ऑफ मैनकाइंड, भोपाल में श्‍यामला पहाडियों पर 200 एकड़ के क्षेत्र में फैला हुआ है और यहां से बड़ा तालाब का मनोरम दृश्‍य देखने को मिलता है। इस संग्रहालय को देश का सबसे बड़ा खुला हवा मानवविज्ञान संग्रहालय होने का दावा किया जाता है। इस संग्रहालय को 1977 में खोला गया था ताकि लोग मानव जाति के इतिहास के बारे में जान सकें और मानव विज्ञान के बारे में शिक्षित हो सकें।

इसी उद्देश्‍य से यह संग्रहालय वर्ष भर आउटडोर और इनडोर प्रर्दशनी का आयोजन करवाता रहता है। इस संग्रहालय में भारत की समृद्ध सांस्‍कृतिक विरासत की प्रर्दशनी को लगाया जाता है जो देश की संस्‍कृति के बारे में गहरी अंर्तदृष्टि प्रदान करता है। इसके अलावा, यहां की प्रर्दशनियों में प्राचीन भारत की कला और स्‍थापत्‍य कला को भी दर्शाया जाता है और उनके बारे में सूचनाएं भी दी जाती है।

इनडोर संग्रहालय को वीथि संकुल के नाम से जाना जाता है और यहां 13 गैलरी बनी हुई है जहां मानव विज्ञान से जुड़े कई बॉयोलॉजिकल और सांस्‍कृतिक तथ्‍यों को दर्शाया गया है। वर्तमान में इसका नाम इंदिरा गांधी राष्‍ट्रीय मानव संग्रहालय रखा गया है।

One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
21 Apr,Tue
Return On
22 Apr,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
21 Apr,Tue
Check Out
22 Apr,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
21 Apr,Tue
Return On
22 Apr,Wed