वन विहार, भोपाल का राष्ट्रीय उद्यान है और यह शहर के केंद्र में स्थित है। यह पार्क 445 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैला हुआ है और इसे ऐसी जगह बनाया गया है जहां से पूरा शहर साफ दिखाई देता है। यह स्थल, भोपाल आने वाले पर्यटकों के बीच विख्यात जगह है, हर साल हजारों पर्यटक यहां की सैर के लिए आते है।
इस राष्ट्रीय पार्क में साल भर घास के मैदान, हरे - भरे रहते है। इस पार्क में शाकाहारी और मांसाहारी की विस्तृत विविधता का घर है जो यहां के प्राकृतिक निवास में रहते है। हालांकि, यह पार्क एक छोटा सा चिडियाघर भी कहलाया जा सकता है, यहां जू की तरह काफी जानवर है।
वन विहार में भारत के विभिन्न राज्यों से आने वाले अनाथ जानवरों को भी रखा जाता है। कई जानवरों को यहां से अदला - बदली भी करके भी दूसरे चिडियाघरों में ले जाया जाता है। यह जगह आपके लिए बच्चों के साथ और भी मनोरंजक व खास हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications