रामेश्वर एक मंदिर के लिए प्रसिद्ध है जो चारों ओर से अरावली पर्वतमाला से घिरा हुआ है। यह मंदिर भगवान् शिव को समर्पित है। अरावली पर्वतमाला के घने वृक्षों द्वारा आच्छादित होने के कारण यह स्थान बहुत सुंदर है और एक पिकनिक स्थल के रूप में प्रसिद्ध है।
यहाँ एक सुंदर जलप्रपात भी है जिसके नीचे एक छोटा तालाब है जो इस स्थान की सुंदरता को और भी बढाता है। गुफाओं में सुंदर छत्र हैं जो इस बात का पक्का सबूत है कि उस समय के लोग भी कला में रुचि रखते थे।



Click it and Unblock the Notifications