चंपावत से 22 किमी दूर स्थित मायावती आश्रम को अद्वैत आश्रम के नाम से भी जाना जाता है। समुद्र तल से 1940 मीटर की ऊंचाई पर बना यह आश्रम हर साल भारी संख्या में भारतीय और विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करता है।
1998 में स्वामी विवेकानंद ने अल्मोड़ा की अपनी तीसरी यात्रा के दौरान ‘प्रबुद्ध भारत’ का प्रकाशन कार्यालय को मद्रास से हटाकर मायावती आश्रम में स्थानांतरित करने का निर्णय लिया। तब से इस मासिक पत्रिका का प्रकाशन यहीं से हो रहा है। इस आश्रम में एक छोटा सा संग्रहालय और एक पुस्तकालय भी है। विशेष अनुरोध पर यहां रहने की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है।



Click it and Unblock the Notifications