पूर्णागिरी मंदिर समुद्र तल से 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। मार्च-अप्रैल के महीने में इस मंदिर में हिन्दू धर्म का त्योहार चैत्र नवरात्रि मनाया जाता है। इस त्योहार में भारी संख्या में पर्यटक इस मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं। मंदिर के पास से ही काली नदी बहती है, जिसे शारदा नहीं के नाम से भी जाना जाता है। पर्यटक यहां से पूर्णागिरी पहाड़ी, काली नदी और टनकपुर का मनोरम दृश्य देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications