Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » चंदेरी » मौसम

चंदेरी मौसम

चंदेरी की यात्रा का उत्तम समय अक्टूबर से मार्च के बीच का है। इस समय मौसम खुशनुमा और आरामदायक होता है। इस समय सामान्यत: तापमान 14 से 25 डिग्री सेल्सियस रहता है। अत: चंदेरी की यात्रा के लिए यह उत्तम समय है।

गर्मी

चंदेरी में बहुत ज़्यादा गर्मी पड़ती है क्योंकि तापमान लगभग 46 डिग्री सेल्सियस होता है। अत्याधिक गर्मी के कारण पर्यटकों को सलाह दी जाती है कि वे गर्मियों के मौसम में यहाँ की यात्रा न करें। यहाँ गर्मियों का मौसम मार्च में प्रारंभ होता है और मई में सबसे अधिक गर्म होता है।

मानसून

मानसून का मौसम जून में प्रारंभ होता है और अगस्त के अंत तक या सितम्बर के प्रारंभ तक रहता है। झुलसाने वाली गर्मी के बाद नियमित वर्षा सभी को राहत देती है। मानसून के दौरान चंदेरी में 700 से 1100 मिमी. तक वर्षा होती है।

सर्दी

चंदेरी में ठण्ड का मौसम खुशनुमा होता है। ठंड का मौसम नवम्बर में प्रारंभ होता है और फरवरी तक रहता है। पारा तेज़ी से नीचे गिरता है अक्सर तापमान न्यूनतम 5 डिग्री सेल्सियस तक जाता है। चंदेरी की यात्रा के लिए ठण्ड का मौसम अच्छा होता है।