चंडीगढ़ के बाहरी क्षेत्र में स्थित कांसल एक छोटा सा गांव है, जिसे पड़ोसी राज्य पंजाब से लीज पर लिया गया है। गांव के पास ही कांसल फारेस्ट नाम से एक विस्तृत नेचुरल रिजर्व है, जहां लकड़बग्घा, चिकारा, नीलगाय, सियार और खरगोश सहित अनेकों जानवर पाए जाते हैं।
वैसे तो जंगल में प्रवेश प्रतिबंधित है, फिर भी अगर आप प्रकृति और वन्यजीव को करीब से देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको चंडीगढ़ फारेस्ट के डिप्टी कंजरवेटर से अनुमति लेनी पड़ेगी। जंगल के अंदर ही एक रेस्ट हाउस भी हैं, जहां से हरे-भरे जंगल और रंग बिरंगे फूलों का दिलकश नजारा देखने को मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications