जैसा कि नाम से ही जाहिर है, इस म्यूजिम में सिंधू घाटी सभ्यता से वर्तमान समय तक मनुष्य के विकास को प्रदर्शित किया गया है। इसे 1973 में सरकारी म्यूजियम और आर्ट गैलरी के अंग के तौर पर बनाया गया था। इस उत्कृष्ट म्यूजियम में चित्रकारी और पेंटिंग्स के जरिए दिखाया गया है कि कैसे एककोशिक जीव से मनुष्य का विकास हुआ।
म्यूजियम के पहले चरण में साइक्लरैम का सेक्शन है, जिसके बाद एस्ट्रोनॉमी, ऑर्कीलॉजी, प्री-हिस्टोरिक और जियोलॉजी सेक्शन है। म्यूजियम के अंदर ही एक रेफरेंस लाइब्रेरी भी है, जिसमें एवलूशनेरी स्टडीज, पेलीअंटालाजी, जूलाजी, बोटनी और बायोलाजी विषय से संबंधित किताबों का उत्कृष्ट संकलन है। सोमवार को छोड़कर यह म्यूजियम हर दिन सुबह 10 बजे से शाम 4.30 बजे तक खुला रहता है।



Click it and Unblock the Notifications