नेपली चंडीगढ़ के उत्तरी छोर पर स्थित 3245 हेक्टेयर जंगल का एक हिस्सा है। यह कांसल गांव से कुछ ही दूर है। इसे हरियाणा से लीज पर लिया गया है और यह जंगल कांसल के जंगल से कहीं ज्यादा घना और फैला हुआ है। यहां चिकारा, लकड़बग्घा, सियार, खरगोश और नीलगाय सहित ढेरों वन्य जीव देखे जा सकते हैं।
नेपली के वन्य जीव व वनस्पति को देखने के लिए चंडीगढ़ फारेस्ट के डिप्टी कंजरवेटर से इंट्री पास हासिल करना होता है। यहां के प्रमुख आकर्षण में एक 8 किमी लंबा फारेस्ट ट्रेक है, जो नेपली के एक लाज को कांसल के लाज से जोड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications