महाकाली मंदिर, गंगोलीहट में स्थित सबसे प्रसिद्ध तीर्थस्थल है(चौकोरी से 35कि.मी. दूर)। आदिगुरु शंकराचार्य द्वारा इस स्थान को महाकाली शक्तिपीठ के लिए चुनने के बाद यह मंदिर अधिक विशिष्ट हो गया। देवी को प्रसन्न करने के लिए भक्त यहाँ बकरों और मेमनों की बलि देते हैं ताकि उनकी मनोकामनाएँ पूरी हो जाए। यह मंदिर हाट कालिका मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ पर प्रसिद्ध हाट कालिका मेला लगता है, उस समय यह जगह रंगों में डूब जाती है और चारों ओर ढोल की आवाज़ें होती हैं। यहाँ से 2कि.मी. दूर स्थित चामुंडा मंदिर एक खूबसूरत तीर्थ है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस मंदिर के परिसर में देर रात के समय पवित्र आत्माएँ घूमती हैं।



Click it and Unblock the Notifications