सा-इ-मीका पार्क चेरापूँजी का अद्भुत पार्क है जहाँ पर मनोरंजन के साथ-साथ पर्यटकों के लिये शैक्षिक ज्ञानवर्धन भी होता है। यहाँ पर वॉलीबॉल कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट, स्केटिंग रिंग, बैडमिन्टन कोर्ट जैसे कई खेलों की सुविधाओं के साथ-साथ बच्चों के लिये खेलने का स्थान और झूले हैं।
गर्मियों के दिनों में अपने आप को ठंडा रखने के लिये यहाँ बच्चों के लिये तरणताल भी है। पार्क के अन्दर रुकने की सुविधा भी उपलब्ध है जिन्हें पारम्परिक खासी शैली में बनाया गया है। पार्क में चारों तरफ पिकनिक वाली झोपड़ियाँ भी हैं जिनमें लोग स्वयं खाना बनाकर अपने परिवार तथा मित्रों के साथ बैठकर उसका आनन्द ले सकते हैं।
यहाँ पर एक कॉन्फरेन्स हॉल भी है जहाँ पर लोग शहर की आपा-धापी से दूर शाँत वातावरण में बैठकों का आयोजन कर सकते हैं। शिलाँग से किराये की टैक्सी अथवा बस द्वारा आप आसानी से सा-इ-मीका पार्क तक पहुँच सकते हैं और यात्रा में पड़ने वाले हरे-भरे पहाड़ो के सुरम्य दृश्यों का आनन्द ले सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications