महा सती एक पवित्र स्थल है जहाँ उदयपुर के शासकों का दाह संस्कार किया जाता था। इस स्थान का मुख्य आकर्षण गंगोदभव कुंड है जो एक प्राकृतिक जलाशय है और ऐसा माना जाता है कि यह गंगा नदी की एक सहायक नदी से बना है। यह भूमिगत उपनदी आह्ड नदी के रूप में उभर कर उपर आती है जिससे यह कुंड बना है। एक लोककथा के अनुसार इस कुंड का पानी गंगा नदी जितना ही पवित्र है। यहाँ भगवान शिव का एक मंदिर भी है जो मंदिर परिसर में स्थित है।



Click it and Unblock the Notifications