सिम्स पार्क कुन्नूर का एक प्रमुख आकर्षण है जिसका नाम मद्रास क्लब के सन् 1874 के सचिव जे डी सिम के नाम पर रखा गया है। यह एक बागवानी रिजर्व है। इसका उद्देश्य पौधों की कई दुर्लभ प्रजातियों को संरक्षित करने है, साथ ही यहाँ आने वाले यात्रियों का दिल भी खुश हो जाता है।
12 हेक्टेयर के क्षेत्र में फैले इस पार्क में पौधों की 1000 प्रजातियाँ हैं। जापानी सोच के आधार पर निर्मित इस पार्क में कैमेलिया, मैग्नोलिया और पाइन जैसी कुछ प्रजातियाँ इस पार्क में संरक्षित हैं। ये कुन्नूर के ठण्डे वातावरण में खूब फलती-फूलती हैं और साल के किसी भी समय इनका आनन्द लिया जा सकता है।
सिम्स पार्क का मुख्य आकर्षण यहाँ हर साल आयोजित होने वाली फल और सब्जी प्रदर्शनी है जिसमें विभिन्न प्रकार के कृषि और बागवानी के उत्पाद प्रदर्शित किये जाते हैं। सिम्स पार्क कुन्नूर के ऊपरी हिस्से में समुद्रतल से 1780 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है।



Click it and Unblock the Notifications