राजरा गाग्डीगे, कूर्ग का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह कोडगु के राजा दोड्डावीराराजेन्द्र लिंगराजेन्द्र और राजागुरू रूद्रारूप की समाधि स्थल है। यहां दो एक समान संरचनाएं है जो राजा दोड्डावीराराजेन्द्र और उनकी रानी की गुंबद है। यह एक दूसरे से काफी मिलती है और पास - पास में स्थित है। दांयी ओर राजा की समाधि है जिसका निर्माण 1820 ई. में हुआ था, इसे राजा के पुत्र चिक्कावीराराजेन्द्र के द्वारा बनवाया गया था। बांयी ओर की गुंबद रूपद्रप्पा की है जिसे 1834 ई. में बनवाया गया था। टीपू सुल्तान से लड़ते हुए मृत्यु प्राप्त करने वाले बिद्दांदा बोपू को भी यहीं दफनाया गया है। यह स्थान मादीकेरी से 1 किमी. की दूरी पर स्थित है।



Click it and Unblock the Notifications