पुष्पागिरि वन्यजीव अभयारण्य, सोमवारपेट तालुक में स्थित है। इस स्थान को दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण चिडि़यां क्षेत्र के रूप में जाना जाता है और यहां कई प्रकार के पक्षी पाएं जाते है जिनमें से ग्रे - ब्रेस्टेड लॉफिंग थ्रस, ब्लैक, औरेंज फ्लाइकैचर और नीलगिरि फ्लाइकैचर, टेक शेल्टर आदि इस वन्यजीव अभयारण्य में देखने को मिलते है। कादामक्कल रिजर्व फॉरेस्ट, इसी अभयारण्य का हिस्सा है और इसके उत्तर में बिसेल रिजर्व फॉरेस्ट स्थित है। वहीं पश्चिम में कुक्के सुब्रमण्यम स्थित है। इस अभयारण्य की ऊंचाई अलग - अलग स्थानों पर 160 मीटर से 1712 मीटर है।
यहां की सबसे ऊंची चोटी पुष्पागिरि चोटी है और इस अभयारण्य का एक हिस्सा कुमारपर्वत चोटी भी है। इस अभयारण्य में पहाड़ी चोटियां, स्वैम्प और झरने भी स्थित है। इस अभयारण्य का 70 प्रतिशत भाग जंगलों से घिरा हुआ है। इस अभयारण्य में कई सदाबहार और पर्णपाती वृक्ष होते है जो इस इलाके को हमेशा हरियाली से भरपूर बनाएं रखते है।
इस वन्यजीव अभयारण्य में कई पशु और पक्षी, जैसे - वाइल्ड डॉग, ब्राउन पॉम सिवेट, इंडियन जांइट स्क्वीरल, भारतीय खरगोश, चित्तीदार हिरण, सांभर, भारतीस मुंटजेक, गौर, एशियन हाथी, वाइल्ड सुअर, जाइंट फ्लाइंग स्क्वीरल आदि भी यहां पाएं जाते है।नीलगिरि वुड - पिजन, ब्लू - विंग्ड पाराकीट, ग्रे - हेडेड बुलबुल, मालाबार ग्रे हॉर्नबिल, व्हाइट - बेल्लीईड ब्लू फ्लाइकैचर और स्मॉल सनबर्ड आदि चिडियां यहां पाई जाती है।
इसके अलावा, इस अभयारण्य में कोबरा, भारतीय रॉक पायथन, रैट स्नैक, आलिव कीलबैक, किंग कोबरा और बैम्बो पिट वाइपर आदि भी पाएं जाते है।



Click it and Unblock the Notifications