वालनूर फिशिंग कैम्प, दुबारे के बहुत नजदीक है। यह कावेरी के बैकवॉटर्स पर स्थित है जो मछली खाने और पालने वालों के लिए स्वर्ग समान जगह है। पूरे कर्नाटक में यह सबसे सुंदर मछली पकड़ने की जगह है। मछली पकड़ने के अनुभव की तुलना में कोई भी इस प्रकृति के सौंदर्य से इंकार नहीं कर सकता है। यहां के शांत जल में मछलियां उछलती - कूदती रहती है, जिन्हे आसानी से यहां देखा जा सकता है।
वालनूर में कई प्रकार की मछलियां जैसे - मशीर, मारलर्स और माप्पस आदि पाई जाती है। मशीर और मारलर्स को पकड़ना अच्छा माना जाता है। मशीर फिशिंग कैम्प और कावेरी नदी तक ईको टूर, वाल्नूर से शुरू होता है। वालनूर फिशिंग कैम्प से फिशिंग कैम्प की शुरूआत होती है और डोडामक्ली, भीमेश्वरी और गालीबोर तक चलती है। जो भी वालनूर में फिशिंग कैम्प का हिस्सा बनना चाहता है, उसे कूर्ग वन्यजीव अभयारण्य से रेगुलर फिशिंग लाइसेंस प्राप्त करना होगा।



Click it and Unblock the Notifications