कुड्डलोर, तमिलनाडु राज्य में बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित सबसे तेजी से बढ़ते शहरों में से एक है। कुड्डलोर एक तमिल भाषा का शब्द है जिसका अर्थ होता है सागर शहर। यह शहर बेहद सुंदर है जो खूबसूरत समुद्र तट पर बसा हुआ है। यह शहर यहां स्थित मंदिरों के कारण जाना जाता है। कुड्डलोर में दो जिले है जिनका नाम पुराना शहर और नया शहर है।
यहा बहने वाली गेदिलाम नदी पुराने शहर को तिरूपादीरीपुलीयार से अलग करती है, और नए शहर में यह नदी बहती है। पुराने शहर को मुगल काल में इस्लामाबाद के नाम से जाना जाता है और यहां मु्स्लिमों की संख्या सबसे ज्यादा है। कुड्डलोर, अंग्रेजों के शासनकाल में 1748 से 1752 तक राजधानी रही है।
कुड्डलोर और उसके आसपास स्थित पर्यटन स्थल
कुड्डलोर शहर यहां स्थित शिव और वैष्णव मंदिर सबसे ज्यादा विख्यात है। यहां स्थित प्रसिद्ध मंदिरों में से पटलेश्वरर मंदिर, तिरूवाहीन्नदिरापुरम मंदिर, मंगलापुरीश्वर मंदिर, सुदरकोझुथुथीश्वर मंदिर आदि प्रमुख है। इस शहर में स्थित समुद्र तट काफी प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यहां स्थित सिल्वर तट, तमिलनाडु राज्य में स्थित दूसरा सबसे बड़ा तट है।
फोर्ट सेंटर डेविड और गार्डन हाउस, कुड्डलोर की प्रमुख साइट है जो ऐतिहासिक और वास्तुकला महत्व रखते है। पिछावरम यहां काफी विख्यात है तो बैकवॉटर और वॉटरस्पोर्टस के लिए जाना जाता है। यहां एक विशाल सदाबहार वन है। इस स्थान पर कई द्वीप भी स्थित है जहां सुंदर पक्षियों को भी देखा जा सकता है। यहां आकर पर्यटक नाव की सवारी भी कर सकते है।
यहां स्थित अन्य आकर्षणों में से लिग्नाइट माइन्स, गाडीलम कासल, कैप्पर हिल्स, चिदम्बरम और श्रीमुसन आदि प्रमुख है। कुड्डलोर के समुद्री तटों पर 26 दिसम्बर 2004 में भयंकर सुनामी तुफान आया था जिसने काफी प्रभाव डाला था लेकिन इसके बावजूद भी यहां के तट बेहद खूबसूरत है।
कुड्डलोर का इतिहास
ऐतिहासिक रूप से, कुड्डलोर जिले को चोला नाडु और नाडु नाडु के नाम से जाना जाता है। यह शहर प्राचीन काल में बंदरगाह के रूप में जाना जाता है। इस शहर में डच, पुर्तगाली, फ्रेंच और ब्रिटिश साम्राज्य ने शासन किया। कुड्डलोर में नौ सेना युद्ध अंग्रेजों और फ्रेंच के बीच 1758 में हुआ था। कुड्डलोर में अमेरिका युद्ध के दौरान अशांति की स्थिति हो गई थी, जब स्वतंत्रता की जंग लड़ी जा रही थी। और बाद में द्वितीय आंग्ल मैसूर और अमेरिकी युद्ध होने के पश्चात संधि हो गई थी। कुड्डलोर के कुछ हिस्से औपनिवेशिक काल की समृद्धता को दर्शाते है। इस क्षेत्र में अंग्रेजों द्वारा स्थित स्कूल आज भी चलते है।
कुड्डलोर कैसे पहुंचे
कुड्डलोर में काफी अच्छा रेल और सड़क नेटवर्क है। यहां का सबसे नजदीक एयरपोर्ट, पांडिचेरी एयरपोर्ट है। यहां नजदीक में इंटरनेशनल एयरपोर्ट, चेन्नई में स्थित है। कुड्डलोर में दो रेलवे स्टेशन है जो दोनों शहरों को आपस में जोड़ते है। यह शहर, राष्ट्रीय राजमार्ग 45 ए से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है।
कुड्डलोर का मौसम
कुड्डलोर की जलवायु उप - उष्ण कटिबंधीय है जहां मौसम साल के अधिकांश: भाग में आर्द्र रहता है। इस शहर की यात्रा का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के दौरान होता है। इस दौरान, कुड्डलोर का तापमान भ्रमण करने लायक होता है और पर्यटक सभी गतिविधियों का आनंद भी उठा सकते है।



Click it and Unblock the Notifications