खज्जर केवल और केवल रोमांच प्रेमियों के लिए है। कालाटॉप से 3 तीन की ट्रैकिंग के बाद खज्जर की सैर के लिए पर्यटक निकलें। 3 दिन की ट्रैकिंग के बाद यहां आकर आप बर्फ से ढ़की सफेद चादर ओढ़े प्रतीत होती भूमि को देख सकते हैं।
यहां आकर टूरिस्ट घुड़सवारी, फोटोग्राफी और अन्य गतिविधियों में भाग ले सकते है। भारी बर्फबारी के कारण यहां की नदियां बर्फ के रूप में जम जाती है। जमीं हुई नदियां देखने में आकर्षक लगती है।
पर्यटक यहां ऊनी कपड़ों के साथ ही आएं। गर्मियों के मौसम में भी यहां काफी सर्दी होती है इसलिए ऊनी कपड़ों को हर मौसम में साथ लाने की आवश्यकता होती है।



Click it and Unblock the Notifications