Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» नग्गर

नग्गर - एक निर्मल स्‍थल

19

नग्गर हिमाचल प्रदेश में कुल्लू घाटी का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। नग्गर एक प्राचीन और ऐतिहासिक शहर है जिसका विशेष रूप से उत्तर पश्चिम घाटी वाला हिस्‍सा बेहद खुबसूरत है। यह कुल्‍लू की सबसे पुरानी राजधानी भी है। नग्‍गर को राजा विशुद्पाल पे स्‍थापित किया जिसके बाद इसे राज्‍य मुख्‍यालय के तौर पर रखा गया।  1460 ई. में नग्‍गर को राज्‍य मुख्‍यालय से हटाकर सुल्‍तानपुर को राज्‍य मुख्‍यालय बना दिया गया। 

नग्‍गर में कई पर्यटन स्‍थल है जो देखने में काफी आकर्षक हैं और उनका ऐतिहासिक महत्‍व भी है। यहां के मुख्‍य पर्यटन स्‍थल जगटीपट्ट और नग्‍गर कैसल हैं। इस कैसल का निर्माण आज से 500 साल पहले किया गया था जिसे वर्तमान में एक होटल में परिवर्तित कर दिया गया है। इस होटल से शहर का सुंदर व्‍यू दिखता है।

इसके अलावा, यहां निकोलस रियोरिच आर्ट गैलरी भी है जिसे रूसी पेंटर ने अपने बेटे के लिए बनाया था, इसमें रियोरिच और उसके बेटे की कई पेंटिग्‍स लगी हुई हैं। यहां आकर पर्यटकों को दपगो शिड्रपुलिंग मठ को देखने भी आना चाहिए जो व्‍यास नदी के तट पर स्थित है। इस मठ का उद्घाटन परम पावन दलाई लामा ने किया था।

आध्यात्मिक यात्रियों के लिए एक प्रमुख गंतव्य स्‍थल है। इस नगरी में श्रद्धालुओं के दर्शन करने हेतू कई मंदिर है जैसे-  त्रिपुरा सुंदरी मंदिर, चामुंडा भगवती मंदिर और मुरलीधर मंदिर। यह सभी मंदिर अपनी स्‍थापत्‍य शैली और यहां मनाए जाने वाले त्‍यौहारों के लिए जाने जाते हैं। 

नग्‍गर में मछली पकड़ने का साहसिक कार्य हर उम्र के लोगों द्वारा किया जाता है। पर्यटक यहां आकर अपने इस शौक को पूरा कर सकते हैं और साथ ही ट्रैकिंग और रिवर राफ्टिंग का मजा भी उठा सकते हैं। व्‍यास नदी में मछली पालन काफी जोरों से किया जाता है। ट्रैकिंग करने के लिए यहां पिन पर्वत, जलोरी पास और चंद्रखानी पास जैसी जगहों पर जाया जाता है। 

नग्‍गर जाने के लिए पर्यटकों को आसानी से रेल और सड़क सुविधा मिल जाएगी। हवाई यात्रा करने के लिए जरा घूम कर आना होगा। यहां की यात्रा के लिए सबसे अनुकूल समय गर्मियों का होता है इस दौरान काफी पर्यटक यहां आते हैं। मानसून के मौसम में भारी वर्षा के कारण यात्रियों की संख्‍या में कमी आ जाती है। सर्दियों के दौरान भी पर्यटक नग्‍गर की ओर आकर्षित होते हैं।

नग्गर इसलिए है प्रसिद्ध

नग्गर मौसम

घूमने का सही मौसम नग्गर

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें नग्गर

  • सड़क मार्ग
    नग्गर, कुल्लू और मनाली के दक्षिण पूर्वोत्तर से 21 किमी. और 25 किमी. की दूरी पर स्थित है। हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों से यहां के लिए कई बसेंचलती है जो सस्‍ती और सुविधाजनक हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    नग्गर के लिए निकटतम रेलवे स्टेशन कीरतपुर साहिब रेलवे स्टेशन है। एक छोटी ट्रेन लाइन है जहां से कुल्‍लू के लिए ट्रेन चलती है और कुल्‍ू के रास्‍ते दूर - दराज के पर्यटक यहां आ सकते है। यहां से कुल्‍लू की दूरी 205 किमी. है। रेलवे स्‍टेशन से पर्यटक कैब या टैक्‍सी से शहर तक आ सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    नग्‍गर शहर से 32 किमी. की दूरी पर भूंटार हवाई अड्डा है जहां से चंडीगढ़ और दिल्ली जैसे शहरों के लिए प्रतिदिन उड़ान भरी जाती है। विदेशों से आने वाले पर्यटक दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक आएं और वहां से भूंटार की उड़ान से नग्‍गर तक आएं। यह रास्‍ता लम्‍बा हो जाता है लेकिन आराम रहती है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
20 Jun,Sat
Return On
21 Jun,Sun
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
20 Jun,Sat
Check Out
21 Jun,Sun
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
20 Jun,Sat
Return On
21 Jun,Sun