सेंट पैट्रिक चर्च का निर्माण 1909 में में किया गया था जो बालून झरने के पास में स्थित है। यह चर्च डलहौजी छावनी के अंतर्गत आता है। इस चर्च की स्थापना ब्रिटिश सेना के अधिकारियों के द्वारा की गई थी। चर्च के हॉल में 300 से अधिक लोगों के बैठने ही क्षमता है। वर्तमान में चर्च की देखभाल और प्रबंध कैथोलिक सूबा द्वारा की जाती है।
चर्च में रविवार के दिन विशेष सभा का आयोजन किया जाता है। श्रद्धालु इस दिन काफी मात्रा में यहां आना पसंद करते है। डलहौजी बस स्टैंड से चर्च की दूरी लगभग 2 किमी है। पर्यटक इस चर्च तक बस से आराम से आ सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications