मोती दमन किला का निर्माण पुर्तगालियों द्वारा 1559 में किया गया था। मुगल सेना के आक्रमण से बचने के लिए बनाया गया यह किला 30 हजार वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्र में फैला हुआ है।
किले में ढेर सारे तोप रखे हुए हैं। हर तोप के मुख पर क्रेस्ट और इसके निर्माण का साल उत्कीर्ण है। किले में चर्च ऑफ बोम जीजस, द चैपल ऑफ आवर लेडी ऑफ राजरी और चर्च ऑफ आवर लेडी ऑफ रेमिडीज भी है। हालांकि चर्च ऑफ आवर लेडी ऑफ अगस्टियास किले के बाहर स्थित है।
अगर कविता में आप की रुचि है, तो निश्चित ही आप पर्तगाली कवि बकागे के निवास स्थान को देख कर चौंक पड़ेंगे। यह निवास स्थान मुख्य द्वार के पास ही बना है। इस छोटे से निवास स्थान के दरवाजे के ऊपर उस कवि के संगमरमर की कब्र से पता चलता है कि वे यहीं रहते थे। हलांकि यह निवास स्थान फिलहाल बंद ही रहता है।



Click it and Unblock the Notifications