दमन में दो प्रकाश स्तंभ हैं। दोनों ही दमनगंगा खाड़ी के पास मोती दमन किले के परिसर में है। इनमें से एक को पुरान प्रकाश स्तंभ और दूसरे को नया प्रकाश स्तंभ कहते हैं। पुर्तगालियों द्वारा बनाया गया पुराना प्रकाश स्तंभ इस क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है।
नया प्रकाश स्तंभ का निर्माण पुराने प्रकाश स्तंभ के पास में ही भारत सरकार द्वारा करवाया गया था। इसमें एक घूमने वाला टॉवर लगा है। इसकी चोटी पर एक 204 मीटर व्यास का लैंटर्न हॉउस भी बनाया गया है।
नए प्रकाश स्तंभ में सुरक्षा कारणों से आम नागिरकों का प्रवेश वजिर्त है। हालांकि एक तल्ला पुराना प्रकाश स्तंभ के अंदर प्रवेश किया जा सकता है। आप घुमावदार सीढ़ियों के जरिए इसके ऊपरी हिस्से तक पहुंच सकते हैं। प्रकाश स्तंभ के ऊपर से समुद्र का विहंगम नजारा देखने को मिलता है।



Click it and Unblock the Notifications