निज़ामुद्दीन दरगाह केवल एक प्रसिद्ध आकर्षण ही नहीं है बल्कि यह एक प्रसिद्ध सूफी सन्त निज़ामुद्दीन औलिया की दरगाह है। दिल्ली के निज़ामुद्दीन पश्चिमी क्षेत्र में स्थित यह दरगाह न केवल प्रतिवर्ष हजारों मुस्लिम तीर्थ यात्रियों को आकर्षित करता है बल्कि अन्य धर्मों के लोग भी यहाँ आते हैं।
निज़ामुद्दीन दरगाह परिसर में इनायतख़ान, मुगल राजकुमारी जहाँआरा बेगम और प्रसिद्ध कवि अमीर खुसरो की कब्रें हैं। निज़ामुद्दीन दरगाह के परिसर के साथ-साथ आसपास का क्षेत्र भी काफी लोकप्रिय है।
पूर्वी और पश्चिमी निज़ामुद्दीन भागों में विभाजित होने के साथ इसके पश्चिमी भाग में दरगाह परिसर और बाज़ार है जिसमें अधिकतर मुस्लिम दुकानदार हैं जबकि पूर्वी भाग में अमीर वर्ग के लोग रहते हैं। यह क्षेत्र निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन और हुमायूँ के मकबरे के बीच स्थित है।



Click it and Unblock the Notifications