रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ स्वामी विवेकानंद द्वारा कोलकाता में स्थापित रामकृष्ण मिशन की एक शाखा के रूप में वर्ष 1922 में स्थापित किया गया था। यह शैक्षिक संस्थान केवल युवा लड़कों के लिए एक है तथा स्वामी विवेकानंद के उपदेशों एवं सिद्धांतों पर आधारित शिक्षा देता है। यह एक आवासीय विद्यालय है और रामकृष्ण मिशन का सबसे पुराना संस्थान है।परिसर में हरे-भरे खूबसूरत पेड़ और कई खेल के मैदान हैं।
छात्रों और उनके सर्वांगीण विकास के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। मिशन के भिक्षुओं द्वारा स्कूल चलाया जाता है तथा पूरी दुनिया से लोग यहां आते हैं। मिशन धार्मिक पुस्तकों के प्रकाशन,आयोजनों और बैठकों के माध्यम से आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विचारों के प्रसार का काम करता है।
परिसर में चिकित्सा सेवाएं भी उपलब्ध हैं। परिसर के मध्य में, एक सार्वभौमिक मंदिर है, जहां त्योहार व दैनिक प्रार्थना आयोजित की जाती हैं। रामकृष्ण दर्शन एक प्रदर्शनी है, जो वर्ष भर आयोजित की जाती है।यहां एक संग्रहालय भी है तथा यह हिस्सा शारदा दर्शन कहलाता है।