Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» धर्मशाला

धर्मशाला – हिमाचल की ठंड की राजधानी

51

काँगड़ा के उत्तर-पूर्व में 17 किलोमीटर की दूरी पर स्थित धर्मशाला हिमाचल प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। यह शहर चंडीगढ़ से 239 किलोमीटर, मनाली से 252 किलोमीटर, शिमला से 322 किलोमीटर और नई दिल्ली से 514 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस स्थान को काँगड़ा घाटी का प्रवेश रास्ता माना जाता है। इसकी पृष्ठभूमि में बर्फ से ढकी धौलाधार पर्वत श्रृंखला इस स्थान का नैसर्गिक सौंदर्य बढ़ाती हैं।

काँगड़ा घाटी के इस महत्वपूर्ण शहर में सन 1905 में एक विनाशकारी भूकंप आया था जिसके बाद इसका पुन: निर्माण किया गया और यह स्थान एक सुंदर हेल्थ रिसॉर्ट और पर्यटन का महत्वपूर्ण आकर्षण बन गया। यह शहर दो विभिन्न क्षेत्रों में बंटा हुआ है अपर धर्मशाला और लोअर धर्मशाला। लोअर धर्मशाला व्यवसायिक केंद्र है जबकि अपर धर्मशाला इसके औपनिवेशिक जीवन शैली के लिये जाना जाता है।

मेकलियोदगंज और फोरसिथगंज जैसे क्षेत्र ब्रिटिश उपनगरों को प्रदर्शित करते हैं जिनकी सैर अवश्य की जानी चाहिए। धर्मशाला ओक और शंकुधारी पेड़ों के जंगलों के बीच बसा हुआ है जो तीन ओर से धौलाधार श्रेणियों  द्वारा घिरा हुआ है और कांगड़ा घाटी का मनोरम दृश्य प्रस्तुत करता है।

धर्मशाला में स्थित कांगड़ा कला संग्रहालय में इस जगह के कलात्मक और सांस्कृतिक चिन्ह मिलते हैं। 5 वीं शताब्दी की बहुमूल्य कलाकृतियां और मूर्तियाँ , पेंटिंग,  सिक्के,  बर्तन, आभूषण, मूर्तियां, पांडुलिपियाँ  और शाही वस्त्र  यहाँ देखे जा सकते हैं। धर्मशाला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मान्यता प्राप्त है और इसे ‘भारत का छोटा ल्हासा’ का शीर्षक भी प्राप्त है। परमपावन दलाई लामा ने वर्ष 1960 में निर्वासन के समय इस खूबसूरत जगह को अपना अस्थायी निवास बनाया।

विशाल तिब्बती बस्तियों के कारण इस जगह को अब ‘लामाओं की भूमि' के रूप में जाना जाता है। इस क्षेत्र में मेकलियोदगंज एक प्रमुख धार्मिक केंद्र बन गया है जहाँ तिब्बती बौद्ध धर्म की शिक्षा और धर्म को बढ़ावा दिया जाता है। धर्मशाला में हिंदू और जैन मंदिरों के साथ साथ अनेक मठ और शिक्षण केंद्र हैं। इस स्थान की यात्रा करने वाले मेकलियोदगंज के बाजार से सुंदर तिब्बती हस्तशिल्प,  कपड़े, थांगका (सिल्क पेंटिंग)  और हस्तशिल्प आदि स्थानीय यादगार वस्तुएँ खरीद सकते हैं।

इस क्षेत्र में अनेक चर्च, मंदिर, संग्रहालय और मठ हैं। अनेक प्राचीन मंदिर जैसे ज्वालामुखी मंदिर, ब्रजेश्वरी मंदिर और चामुंडा मंदिर बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। धर्मशाला के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों के अंतर्गत काँगड़ा आर्ट म्यूज़ियम(कला संग्रहालय), सेंट जॉन चर्च और वॉर मेमोरियल (युद्ध स्मारक) शामिल हैं। इसके अलावा कोतवाली बाज़ार इस स्थान का जाना माना शॉपिंग केंद्र (खरीददारी केंद्र) है जो अनेक पर्यटकों को आकर्षित करता है।

इसके अतिरिक्त चाय बागान, चीड के जंगल और देवदार के पेड़ इस स्थान के आकर्षण को बढाते हैं। काँगड़ा घाटी में स्थित गग्गल हवाई अड्डा धर्मशाला का निकटतम हवाई अड्डा है जो 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह हवाई अड्डा नई दिल्ली हवाई अड्डे से घरेलू उड़ानों द्वारा जुड़ा हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय यात्री दिल्ली से गग्गल के लिये जुड़ी हुई उड़ान ले सकते हैं। धर्मशाला का निकटतम रेलवे स्टेशन काँगड़ा मंदिर है जो 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हालांकि सभी ट्रेन यहाँ नही रुकती क्योंकि यह एक छोटा स्टेशन है। धर्मशाला का निकटतम प्रमुख रेलवे स्टेशन पठानकोट है जो 85 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

पठानकोट रेलवे स्टेशन भारत के सभी प्रमुख स्टेशनों से जुड़ा हुआ है। वे यात्री जो रास्ते द्वारा यात्रा करना चाहते हैं वे धर्मशाला के पास के शहरों से निजी या राज्य परिवहन की बसों का उपयोग कर सकते हैं। धर्मशाला में गर्मी का मौसम मार्च से जून के बीच रहता है।

इस दौरान यहाँ का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इस खुशनुमा मौसम के कारण यह मौसम उन साहसिकों के लिये उपयुक्त है जो ट्रेकिंग पसंद करते हैं। सामान्यतः पर्यटक मानसून के मौसम में धर्मशाला की यात्रा करना पसंद नही करते क्योंकि यहाँ बहुत भारी वर्षा होती है।

ठंड के दौरान यहाँ की जलवायु अत्यधिक ठंडी होती है। तापमान -4 डिग्री सेल्सियस के भी नीचे चला जाता है जिसके कारण रास्ते बंद हो जाते हैं और दृश्यता कम हो जाती है। पर्यटक सितंबर और जून के बीच धर्मशाला की यात्रा कर सकते हैं।

धर्मशाला इसलिए है प्रसिद्ध

धर्मशाला मौसम

घूमने का सही मौसम धर्मशाला

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें धर्मशाला

  • सड़क मार्ग
    रास्ते द्वारा धर्मशाला की यात्रा करने वाले पर्यटक इस गंतव्य तक पहुँचने के लिये आरामदायक बस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। यह स्थान पड़ोसी शहरों से नियमित बस सेवा द्वारा जुड़ा हुआ है। दिल्ली से धर्मशाला के लिये लक्ज़री बसें भी उपलब्ध हैं जिनका किराया प्रति व्यक्ति लगभग 1600 रूपये है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    धर्मशाला का निकटतम रेलवे स्टेशन काँगड़ा रेलवे स्टेशन है जो 22 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हालांकि यहाँ केवल कुछ ट्रेन ही रुकती हैं अत: पठानकोट रेलवे स्टेशन पर्यटकों के लिये अन्य विकल्प है। यह रेलवे स्टेशन देश के सभी प्रमुख शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    धर्मशाला का निकटतम हवाई अड्डा गग्गल हवाई अड्डा है जो 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। धर्मशाला हवाई अड्डे के नाम से भी जाना जाने वाला यह हवाई अड्डा देश के सभी प्रमुख शहरों से जुड़ा हुआ है। नई दिल्ली का इंदिरा गाँधी हवाई अड्डा अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा अंतराष्ट्रीय पर्यटकों को धर्मशाला से जोड़ता है। इस हवाई अड्डे से टैक्सियां उपलब्ध हैं जिसकी कीमत 350 रूपये है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
11 Mar,Wed
Return On
12 Mar,Thu
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
11 Mar,Wed
Check Out
12 Mar,Thu
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
11 Mar,Wed
Return On
12 Mar,Thu