Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» धारचूला

धारचूला - पहाड़ों के बीच छुपा हुआ खज़ाना

11

धारचूला एक सुंदर शहर है जो उत्‍तराखंड राज्‍य के पिथौरागढ़ जिले में भारत - नेपाल सीमा पर स्थित है। इस जगह का नाम हिन्‍दी भाषा के दो शब्‍दों धार और चूला से मिलकर बना हुआ है जिनका अर्थ होता है धार यानि चोटी और चूला यानि स्‍टोव। यह शहर एक पहाड़ी क्षेत्र है जिसका आकार स्‍टोव के जैसा दिखता है इसीकारण इस शहर को धारचूला कहते हैं। यह शहर पिथौरागढ़ से 90 किमी. की दूरी पर स्थित है जो पहाड़ों से घिरा हुआ है। इस शहर के पश्चिम में बर्फ से ढ़की पश्चिमचुली चोटी स्थित है जो इस क्षेत्र को जौहर घाटी से अलग करती है। इस शहर में कुछ प्रमुख पर्यटन आकर्षण केंद्र हैं जिनमें मनासा सरोवर या मानस झील भी प्रसिद्ध नाम हैं।

क्या ख़ास है धारचूला के आस पास

मानसरोवर एक ताजे और मीठे पानी की झील है जो चीन के तिब्‍बत स्‍वायत्‍त क्षेत्र में स्थित है। इस झील का हिंदू और बौद्ध धर्म में महान आध्‍यात्मिक महत्‍व है। यह भी माना जाता है कि इस झील के पानी से मनुष्‍य के पाप धुल जाते हैं और उन्‍हे मोक्ष की प्राप्ति होती है। बौद्ध धर्म के लोग मानसरोवर झील के साथ अनावाताप्‍ता के नाम से जुड़े हुए हैं, उनके अनुसार, यह एक पौराणिक झील है जहां भगवान बुद्ध ने ध्‍यान लगाया था। इस झील के तट पर कुछ मठ भी स्थित हैं जिनमें से एक चिउ गोम्‍पा मठ है जो एक खड़ी पहाड़ी पर बना हुआ है।

इस झील को प्रमुख नदियों ब्रह्मपुत्र, करनाली, सिंधु और सतलज का स्‍त्रोत माना जाता है। पर्यटक यहां आकर रक्षास्‍थल झील भी देख सकते हैं जो मानसरोवर के पश्चिम में स्थित है। इसके अलावा, काली नदी में राफ्टिंग का मजा भी उठाया जा सकता है जो बाद में जाकर ग्रेटर हिमालय के कालापानी में समा जाती है। इस नदी पर चिरकला बांध बना हुआ है जो एक खूबसूरत झील और सुंदर पिकनिक स्‍पॉट से जुड़ा हुआ है। धारचूला आने वाले पर्यटक यहां आकर ओम पर्वत, आदि कैलाश, भारत - नेपाल सीमा, भारत - चीन सीमा और नारायण आश्रम भी देख सकते हैं जो पास में ही स्थित है।

कैसे जाएं धारचूला

पर्यटक यहां तक आने के लिए पंतनगर हवाई अड्डे से कैब हॉयर कर सकते हैं। यह एयरबेस, दिल्‍ली के इंदिरागांधी अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से नियमित उड़ानों के द्वारा जुड़ा है। धारचूला आने के लिए सबसे नजदीकी रेलवे स्‍टेशन टनकपुर में है। पिथौरागढ़ से धारचूला के लिए राज्‍य सरकार द्वारा चलाई जाने वाली कई बसें चलती हैं।

धारचूला जाने का सबसे अच्छा समय

धारचूला की सैर की इच्‍छा रखने वाले पर्यटक यहां सर्दियों के दौरान घूमने आएं, इस दौरान यहां का मौसम आरामदायक रहता है।

धारचूला इसलिए है प्रसिद्ध

धारचूला मौसम

घूमने का सही मौसम धारचूला

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें धारचूला

  • सड़क मार्ग
    धरचुला, सड़क मार्ग द्वारा पिथौरागढ़ से जुड़ा हुआ है। यहां पिथौरागढ़ के लिए राज्‍य सरकार द्वारा बसें चलाई जाती हैं। बसें, अंतर्राज्‍यीय बस टर्मिनल, आनंद बिहार, दिल्‍ली से चम्‍पावत, अल्‍मोड़ा और टनकपुर के लिए चलती हैं। वैसे पर्यटक सुविधा के लिए इन जगहों से प्राईवेट टैक्‍सी या कैब भी किराए पर ले सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    धारचूला के लिए सबसे नजदीकी रेलहेड, टनकपुर रेलवे स्‍टेशन है जो लगभग 218 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह स्‍टेशन, देश के कई मुख्‍य शहरों से नियमित चलने वाली ट्रेनों के द्वारा जुड़ा हुआ है। पर्यटक, रेलवे स्‍टेशन से धारचूला तक जाने के लिए टैक्‍सी किराए पर ले सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    धारचूला का सबसे नजदीकी एयरबेस पंतनगर एयरपोर्ट है जो धारचूला से 317 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह हवाई अड्डा, दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से नियमित उड़ानों के द्वारा जुड़ा हुआ है। दिल्‍ली के हवाई अड्डे से पर्यटक देश के अन्‍य राज्‍यों व शहरों के अलावा दूसरे देश भी जा सकते हैं। पंतनगर एयरपोर्ट से धारचूला के लिए टैक्‍सी और बस किराए पर चलती हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
19 Apr,Sun
Return On
20 Apr,Mon
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
19 Apr,Sun
Check Out
20 Apr,Mon
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
19 Apr,Sun
Return On
20 Apr,Mon