अबिरामी अम्मन मन्दिर देवी अबिरामी अम्मन को समर्पित है। शहर के केन्द्र में स्थित इस मन्दिर में नवरात्रि में दौरान भक्तों की भारी भीड़ आती है। नवरात्रि के दौरान प्रसिद्ध कोलू को मन्दिर के अन्दर रखा जाता है। इस दौरान मन्दिर के पुजारी देवी को समर्पित एक लाख से अधिक अर्चनायें करते हैं। तमिल महीने आदि के दौरान शुक्रवार के दिन फूलों से बनी पालकी पर देवी की शोभायात्रा निकाली जाती है।



Click it and Unblock the Notifications