डिंडीगुल रॉकफोर्ट शहर का सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पहचान है। डिंडीगुल पहाड़ियों पर 280 फीट की ऊँचाई पर स्थित इस किले को 17वीं शताब्दी में मदुरै साम्राज्य के शासक मुथू कृष्णा नैकर द्वारा निर्मित कराया गया था। तब से इसके कई कब्जेदार रहे हैं। 18वीं शताब्दी में टीपू सुल्तान ने इस किले पर शासन किया और उनकी हार के बाद यह किला अंग्रेजों के कब्जे में चला गया। जो लोग देश के इतिहास और स्थापत्य कला में रूचि रखते हैं उन्हें इस किले को देखने अवश्य आना चाहिये।



Click it and Unblock the Notifications