Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» दूबारे

दूबारे - हाथियों से होगी मुलाकात

13

कर्नाटक के कूर्ग क्षेत्र में कावेरी नदी के तट पर स्थित जंगलों में दूबारे बसा हुआ है। वास्‍तव में यह जंगल का हिस्‍सा ही है। माना जाता है कि मैसूर महाराजाओं के शासनकाल के दौरान यहां हाथियों को परंपरागत तरीकों से प्रशिक्षित किया जाता था और दशहरे के अवसर पर इनके बीच प्रतियोगिता करवाई जाती थी। दूबारे में वन्‍यजीव - आस पास के स्थल

दूबारे के जंगलों में कई वन्‍यजीव पाएं जाते है जैसे- सांभर, चीतल, बाघ और जंगली कुत्‍ते। पहले इस इलाके में जानवरों की देखरेख और सुरक्षा का कोई प्रबंध नहीं था लेकिन बाद में भारत सरकार ने एक अच्‍छा सा वन्‍य जीव हाउस बना दिया है ताकि पर्यटक और पशुओं दोनों को ही नुकसान न हों। इस जगह आप जीवों को देखने के अलावा इनके बारे में विस्‍तृत जानकारी भी प्राप्‍त कर सकते है।

यहां आने वाले पर्यटकों को ये बताया जाता है कि कैसे वो जीवों का संरक्षण कर सकते हैं। साथ ही यहां पर्यटकों को ये भी बताया जाता है कि यदि इस धरती से हाथी विलुप्त हो गए तो इसके क्या परिणाम होंगे। यहां आने वाले पर्यटक देख सकते हैं कि कैसे यहाँ हाथियों को प्रशिक्षित किया जाता है।

कैसे उन्हें खिलाया पिलाया जाता है। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए फारेस्ट डिपार्टमेंट एलीफैंट सफारी का भी आयोजन करता है। इस जंगल के पहाड़ी इलाके ट्रैकिंग और राफ्टिंग के लिए भी आदर्श है, यहां पर कई खूबसूरत ट्रैकिंग ट्रेल्स हैं, और सबसे लोकप्रिय ट्रेल्स  आपको इरुप्पा झरने की तरफ मिलेगा। 

कैसे पहुंचे दूबारे

सबसे पहले किस साधन से जाना है तय कर लें। बाकी की जानकारी कुछ इस तरह है - अगर आप प्‍लेन से आना चाहते है तो देश से आने वाले पर्यटक मैसूर एयरपोर्ट तक आएं और विदेश से आने वाले पर्यटक बंगलौर एयरपोर्ट तक आएं। एयरपोर्ट के बाहर कई प्राईवेट टैक्‍सी खड़ी रहती है जो आपको दूबारे तक पहुंचा देगी।

दूबारे इसलिए है प्रसिद्ध

दूबारे मौसम

घूमने का सही मौसम दूबारे

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें दूबारे

  • सड़क मार्ग
    बस से आने वाले यात्री राज्‍य के किसी भी शहर से कर्नाटक सरकार द्वारा चलाई जाने वाली बसों से दूबारे तक आ सकते है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    रेल यात्रा करने वाले पर्यटक दूबारे से 75 किमी. दूर स्थित मैसूर रेलवे स्‍टेशन तक का टिकट लें,क्‍योकि दूबारे में कोई रेलवे स्‍टेशन नहीं है। वहां से टैक्‍सी या बस से दूबारे पहुंचे।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    सबसे पहले किस साधन से जाना है तय कर लें। बाकी की जानकारी कुछ इस तरह है - अगर आप प्‍लेन से आना चाहते है तो देश से आने वाले पर्यटक मैसूर एयरपोर्ट तक आएं और विदेश से आने वाले पर्यटक बंगलौर एयरपोर्ट तक आएं। एयरपोर्ट के बाहर कई प्राईवेट टैक्‍सी खड़ी रहती है जो आपको दूबारे तक पहुंचा देगी। इसके लिए आपको दूरी के हिसाब से किराया देना पड़ेगा।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
08 Sep,Tue
Return On
09 Sep,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
08 Sep,Tue
Check Out
09 Sep,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
08 Sep,Tue
Return On
09 Sep,Wed