Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» एमएम हिल्स

एमएम हिल्स  -  भगवान शिव से करनी हो मुलाकात तो यहां आइये

6

मेल महादेश्‍वरा पहाडि़यों में भगवान शिव का सुंदर मंदिर यात्रा का मुख्‍य आकर्षण है साथ ही साथ यह क्षेत्र  प्रकृति प्रेमियों के लिए भी देखने लायक है। यह तेजस्‍वी मंदिर घने जंगलो में स्थित है। मेल महादेश्‍वरा पहाडि़यों की यात्रा, पर्यटक के शरीर और आत्‍मा को शक्ति प्रदान करती है। जंगलों में बसा एक मंदिर

मेल महादेश्‍वरा पहाडि़यों, चामराजनगर जिले में मैसूर शहर से 140 किमी. की दुरी पर स्थित है। पहाडि़यॉ, समुद्र तल से 3000 फीट की ऊंचाई पर हैं। एमएम हिल्स के अन्य पर्यटक स्थल 

महादेश्‍वरा, पहाडि़यों और जंगलो से घिरा हुआ बहुत रमणीय स्‍थल है। किवदंतियों के अनुसार, महादेश्‍वरा शिव का ही एक अवतार है। स्‍थानीय लोगों का मानना है कि महादेश्‍वरा ने इस पहाड़ी पर तपस्‍या की थी जो कि आज भी मंदिर में बसी शिवलिंग के रूप में जारी है।

मंदिर में आश्‍चर्यजनक तथ्‍य यह है कि यहां बारहमासी जलप्रवाह, रहस्‍यमयी ढ़ंग से बना रहता है जिसकी उत्‍पत्ति भूमि के अन्‍दर से हुई है जो आज दिन भी राज बना हुआ है। मेल महादेश्‍वरा पहाडि़यों के जंगलों में चंदन की लकड़ी और बांस के पेड़ बहुतायत में हैं।यहां के जंगलों में हाथी, धब्‍बेदार हिरन, व तेंदुए की दुर्लभ प्रजातियां देखने को मिलती है। इन पहाडि़यों के कुछ हिस्‍सों में पहले कुख्‍यात अपराधी जैसे वीरप्‍पन आदि छिप जाया करते थे।

कैसे जाएं एमएम हिल्स

मेल महादेश्‍वरा पहाडि़यों तक आप  बंगलौर से मैसूर की ओर चलने वाली बसें पहुंचा देगी।

एमएम हिल्स इसलिए है प्रसिद्ध

एमएम हिल्स मौसम

घूमने का सही मौसम एमएम हिल्स

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें एमएम हिल्स

  • सड़क मार्ग
    एम.एम.हिल्‍स तक के लिए सरकार द्वारा कई गैरवातानुकूलित बसें चलाई गई है जोकि मैसूर से सीधे मिल जाती है। यह सुविधाजनक और सस्‍ती होती है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    एम.एम.हिल्‍स जाने के लिए मैसूर रेलवे स्‍टेशन सबसे नजदीक पड़ता है जोकि 130 किमी. की दूरी पर स्थित है। मैसूर रेलवे स्‍टेशन, देश के विभिन्‍न हिस्‍सों यानी शहरों और कस्‍बों से जुड़ा हुआ है। मैसूर से यात्री, एम.एम.हिल्‍स तक के लिए प्राइवेट टैक्‍सी या बसें कर सकते है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    बंगलौर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मेल महादेश्‍वरा पहाडि़यों तक जाने के लिए सबसे निकटतम एयरपोर्ट है जहां से अर्न्‍तराष्‍ट्रीय और राष्‍ट्रीय उड़ाने भरी जाती है। एयरपोर्ट की दूरी एम.एम.हिल्‍स से 173 किमी. है। बंगलौर एयरपोर्ट से देश के प्रत्‍येक बड़े शहर जैसे दिल्‍ली,कल्‍कत्‍ता,चेन्‍नई आदि के लिए भी दिन में कई उड़ाने भरी जाती है। एयरपोर्ट से एम.एम.हिल्‍स के लिए बसें और प्राइवेट टैक्‍सी भी चलती रहती है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
10 Jul,Fri
Return On
11 Jul,Sat
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
10 Jul,Fri
Check Out
11 Jul,Sat
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
10 Jul,Fri
Return On
11 Jul,Sat