Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» दूरशेत

दूरशेत – एक हरा भरा गाँव

10

दूरशेत अंबा नदी के किनारे स्थित एक शांत गाँव है जो दो पवित्र अष्टविनायक मंदिरों पाली और महड के बीच स्थित है। यह 42 एकड़ से भी ज़्यादा जंगल भूमि में फैला हुआ है। दूरशेत सहयाद्री पर्वतमाला की गोद में खोपोली गाँव के पास राजमार्ग से अलग बसा हुआ है। यह पर्यटन स्थल मुख्य रूप से आम और महू के हरे भरे जंगलों से घिरा हुआ है। यह शहर में रहने वाले लोगों के सप्ताहांत लिए एक आदर्श गंतव्य स्थान है जहाँ वे प्रकृति की गोद में खुलकर आराम कर सकते हैं।दूरशेत प्रमुख शहरों मुंबई और पुणे के नज़दीक होने के कारण शहर की भीड़ भाड़ से बचने के लिए बहुत ज़्यादा मात्रा में इस स्थान पर पर्यटक आते हैं।

दूरशेत राजसी सह्याद्री श्रेणी का आकर्षक दृश्य प्रस्तुत करता है और यहाँ के जंगलों से चलते हुए आप यहाँ पाए जाने वाले पक्षियों को देखकर आप स्वर्ग का अनुभव करेंगे। इन दुर्लभ प्रजातियों के पक्षियों की चहचहाट आपके दिल को प्रसन्न कर देगी क्योंकि इन रास्तों पर आप ताज़ी, प्रदूषण रहित हवा में साँस ले सकते हैं।ताज़ी हवा के हल्‍के स्पर्श और आकाश में चकित कर देने वाले प्रकाश के लिए दूरशेत एक आदर्श स्थान है। गीली धरती की सुगंध सूंघने और प्रकृति के निकट होने का एहसास प्राप्त करने के लिए मानसून का समय उपयुक्त है।

दूरशेत में क्या देखें

अपने शानदार प्राकृतिक आवरण के कारण दूरशेत ट्रेकर्स और वन्यजीवन सफारी के लिए लोकप्रिय स्थान है। यहाँ पाली का गणपति मंदिर और महड का गणपति मंदिर दो धार्मिक स्थान है जिन्हें अवश्य देखना चाहिए जिससे आपका अध्यात्म और शुद्धता में पुनः विश्वास बैठ जाएगा।एक छोटा सा ज्ञात तथ्य यह है कि उम्बरखिंद की लड़ाई में दूरशेत का उपयोग युद्धक्षेत्र की तरह किया गया जब महान शिवाजी महाराज ने करतलब खान से युद्ध किया था। परिवहन के तीनो साधनों हवा, रेल और रास्ते द्वारा दूरशेत तक आसानी से पहुँचा जा सकता है।

दूरशेत इसलिए है प्रसिद्ध

दूरशेत मौसम

घूमने का सही मौसम दूरशेत

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें दूरशेत

  • सड़क मार्ग
    राज्य परिवहन और निजी टूर संचालकों की अनेक बसें दूरशेत को महाराष्ट्र तथा महाराष्ट्र के बाहर के अन्य शहरों से जोड़ती हैं। यदि आप मुंबई से बस द्वारा यात्रा कर रहे हैं तो औसत किराया लगभग 250 रूपये है।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    दूरशेत शहर कोंकण रेलवे लाइन पर स्थित है। मुंबई का वी टी (विक्टोरिया टर्मिनस) स्टेशन निकटतम प्रमुख स्टेशन है। वी टी भारत के अन्य सभी शहरों से जुड़ा हुआ है। हवाई यात्रा के समान ही यहाँ से दूरशेत तक टैक्सी का किराया 2000 रूपये है।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    मुंबई का छत्रपति शिवाजे हवाई अड्डा दूरशेत का निकटतम अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो लगभग 105 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह हवाई अड्डा भारत के सभी प्रमुख शहरों से और विदेशों से भी अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। यहाँ टैक्सी की सुविधा उपलब्ध है जो आपको दूरशेत तक पहुंचाती हैं जिसका किराया सामान्यतः 2000 रुपये तक होता है। पुणे का लोह्गांव हवाई अड्डा और नाशिक का गांधीनगर हवाई अड्डा अन्य दो विकल्प हैं।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
08 Sep,Tue
Return On
09 Sep,Wed
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
08 Sep,Tue
Check Out
09 Sep,Wed
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
08 Sep,Tue
Return On
09 Sep,Wed