कोदीवरी बाँध तमिलनाडु के सबसे बड़े बाँधों में से एक है। यह इरोड जिले के गोपीचेट्टीपलयम में स्थित है। यह भवानी नदी पर निर्मित है। यह इरोड शहर से 45 किमी की दूरी पर स्थित है और अपने मन्दिरों के लिये प्रसिद्ध है। मैसूर के महाराजा ने 17वीं सदी में बाँध का निर्माण कराया था।
इस क्षेत्र में धान और गन्ने के फसलें मुख्य रूप से उगाई जाती हैं। यह बाँध एक बड़े भौगोलिक क्षेत्र में फैला है और काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी बाँध के कारम पूरा क्षेत्र उपजाऊ बना रहता है। यह बाँध क्षेत्र में सिंचाई में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बाँध के प्राधिकरण द्वारा बाँध के संसाधनों में कई महत्वपूर्ण सुधार किये जा रहे हैं।
सरकार द्वारा बच्चों के विशेष पार्क के साथ-साथ कई अतिरिक्त सुविधाओं युक्त विश्रामकक्ष बनाये गये हैं। आम लोगों के जीवन में सुधार के लिये सरकार द्वार इस बाँध को उपयोग किये जाने के कदम उठाये जा रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications