वेलोड पक्षी विहार तमिलनाडु राज्य के मन्दिर शहर इरोड के निकट स्थित है। यह पूरे राज्य के प्रसिद्ध पक्षी विहारों में से एक है और पक्षी प्रेमियों के लिये स्वर्ग माना जाता है। सन् 1996 में स्थापित इस अभ्यारण्य की देखरेख भारत सरकार के पर्यावरण और वन मन्त्रालय द्वारा की जाती है।
यह इरोड के केन्द्रीय बस स्टैण्ड से मात्र तोरह किमी की दूरी पर है। यह अभ्यारण्य वेलोड के निकट चिन्नामलाई के रास्ते पर पड़ता है। अभ्यारण्य बहुत विशाल है और इसके बीच में एक विशाल झील भी स्थित है। इसका क्षेत्रफल 0.3 वर्ग किमी है। इरोड के लोग इस बात को लेकर चिन्तित रहते हैं कि कहीं अभ्यारण्य में पक्षियों का आना रूक न जाये।
इसके लिये मौसम नवम्बर से शुरू होकर मार्च तक जारी रहता है। झील और इसके आसपास देखने के लिये कई ऊँचे मचान वाले टावर बने हैं।



Click it and Unblock the Notifications