राज महल फरीदकोट के हृदयस्थल में स्थित है जिसकी स्थापना महाराजा बिक्रम सिंह के शासन काल में हुई थी और जिसका निर्माण बलबीर सिंह के निरीक्षण में हुआ था। यह सुंदर इमारत नुकीले शिखरों और दर्पणों के उत्कृष्ट डिज़ाइन को प्रदर्शित करती है जो फ्रेंच वास्तुकला से प्रेरित हैं। पहले यह महल राजसी परिवार का आवास हुआ करता था। वर्तमान में यहाँ महाराजा बिक्रम सिंह के उत्तराधिकारी रहते हैं। इस महल में हरे भरे घास के मैदान और सुंदर टॉवर हैं जो 15 एकड़ के क्षेत्र में फैले हुए हैं। इस इमारत की दीवारें प्राचीन पेंटिंग्स से सुसज्जित हैं जिसकी तारीफ़ प्रत्येक दर्शक करता है। “राज ड्योढ़ी” प्रवेश द्वार है जो एक विरासत इमारत है जिसमें एक अस्पताल है जो बलबीर हॉस्पिटल के नाम से जाना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications