Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल » फतेहगढ़ साहिब » मौसम

फतेहगढ़ साहिब मौसम

अक्टूबर से फरवरी महीनों के बीच का समय फतेहगढ़ साहिब घूमने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। इस समय यहाँ का मौसम सुहावना होता है जो घूमने के लिए और कई अन्य कार्यकलाप करने के लिए उपयुक्त है।

गर्मी

उत्तर भारत में स्थित होने के कारण फतेहगढ़ साहिब में अत्यधिक गर्मी पड़ती है और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक भी जाता है। इस मौसम में यहाँ धूल और रेत भरी आंधियाँ चलती हैं जो गर्मी को और बढ़ा देती हैं। यदि आप गर्मी में यहाँ आने की योजना बना रहे हैं तो आपको एक छाता और एक ग्लूकोस की बोतल साथ रखने की सलाह दी जाती है।

मानसून

फतेहगढ़ साहिब उप-उष्णकटिबंधीय मानसून का अनुभव करता है। मानसून आने पर लोगों को गर्मी से राहत मिलती है और तापमान भी कुछ कम हो जाता है। हालांकि तापमान कुछ कम हो जाता है पर उमस बढ़ जाती है।

सर्दी

ठंड का मौसम आते ही तापमान कम हो जाता है और कभी कभी दिसंबर और जनवरी के महीने में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है। आई.सी. पर्यटक यदि इस समय यहाँ आने की योजना बना रहे हैं तो ठंड से बचने के लिए अपने पास गर्म कपडे रखने चाहिए।