Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »क्यों इटली का अपुलिया पर्यटकों के लिए है Must Visit, जहां PM मोदी ने संबोधित किया G7 समिट

क्यों इटली का अपुलिया पर्यटकों के लिए है Must Visit, जहां PM मोदी ने संबोधित किया G7 समिट

दक्षिणी इटली का एक सुन्दर शहर अपुलिया (Apulia) जिसे पुगलिया के नाम से भी जाना जाता है, इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल, हाल ही में यहां चल रहे G7 सम्मेलन में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत वापस लौटे हैं। हालांकि व्यस्तता के कारण पीएम मोदी इस शहर की खुबसूरती और प्राचीन स्थलों पर घूमने का मौका नहीं मिला होगा लेकिन...

अगर आप इटली में घूमने जाने के बारे में सोच रहे हैं तो हम आपको वो वजहें बता रहे हैं जिनके कारण इटली का अपुलिया एक Must Visit जगह बन चुका है। हमें पूरा विश्वास है कि हम आगे जिन वजहों का जिक्र करने वाले हैं उनको सुनने के बाद आप जब भी इटली की ट्रिप पर जाने का प्लान बनाएंगे, अपुलिया को अपने बकेट लिस्ट में जरूर शामिल करेंगे।

pm modi with italy pm

1. ऐतिहासिक संरचनाएं

पुगलिया का इतिहास समृद्ध और विविधतापूर्ण है। यहाँ मेसापियन, यूनानी, रोमन, नॉर्मन, बीजान्टिन, फ्रेंच और स्पेनिश लोगों का कब्ज़ा रहा है। इस वजह से यहां की इमारतों और संरचनाओं पर उनकी शैलियों की छाप स्पष्ट नजर आती है। यह जगह हर उस व्यक्ति को पसंद आएगी जिसे वास्तुकला से लगाव है।

पुगलिया में ग्रीक और रोमन खंडहर मौजूद हैं और इन्हें करीब से देखने के लिए विभिन्न पुरातात्विक स्थलों पर भी जा सकते हैं। एग्नाज़िया पुरातत्व पार्क इस क्षेत्र के सबसे महत्वपूर्ण स्थलों में से एक है, जिसमें प्राचीन मेसापियन शहर गनाथिया से लेकर मध्य युग तक की कलाकृतियाँ हैं। स्पार्टन्स द्वारा स्थापित, टारंटो शहर में भी खोज करने के लिए बहुत सारे आकर्षक ग्रीक इतिहास हैं।

trulli italy

2. अद्वितीय ट्रुली (Trulli)

पुगलिया में देखने योग्य सबसे अनोखी चीजों में स्थापत्य शैली ट्रुलो शामिल है। ये गोलाकार पत्थरों की झोपड़ियां होती हैं जिन्हें 14वीं शताब्दीमें बनायी गयी थी। मूल रूप से अस्थायी आश्रयों के रूप में निर्मित, इनका निर्माण इस तरह किया गया था कि इन्हें आसानी से तोड़ा जा सके और किसी भी संपत्ति कर (Tax) से बचने के लिए फिर से बनाया जा सके। ट्रुली को अक्सर सूरज की रोशनी को वापस लौटा देने और घर के अंदर का तापमान ठंडा बनाए रखने के लिए सफेद रंग से रंगा जाता है, जो गर्मी के दिनों में भी लोगों को राहत पहुंचाता रहता है।

italian food

3. खान-पान और लजीज व्यंजन

इटालियन व्यंजन कितने लजीज होते हैं, यह तो भारत में रहकर ही आपको समझ में आ गया होगा। आज भारत में यहां के लोकल व्यंजनों की तरह ही इटालियन पिज्जा, पास्ता और दूसरे व्यंजन खुब चाव से पकाए और खाए जाते हैं। फिर इटली की ट्रिप पर खानपान को दूर कैसे रखा जा सकता है।

पुगलिया में ऑथेंटिक इटालियन व्यंजनों का स्वाद लेना तो मस्ट हैव है। इटली के ज्यादातर हिस्सों की तरह, पुगलिया में भी अपनी अलग खाद्य संस्कृति है। रेस्टोरेंट के अलावा भी आप कई तरीकों से भोजन का आनंद ले सकते हैं, जो खासतौर पर आपको ग्रामीण इलाकों में खेतों में काम करने वाले कृषक स्थानीय रूप से पकाते और खाते हैं।

italy apulia

4. गार्गानो राष्ट्रीय उद्यान

होटल और रेस्तरां से बाहर घूमने के लिए गार्गानो नेशनल पार्क को मिस नहीं करना चाहिए। गार्गानो प्रायद्वीप पर 120,000 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में फैला यह सुंदर संरक्षित क्षेत्र अक्सर वैसे पर्यटक नहीं घूम पाते हैं जो सीधे ओस्टुनी, लेसे और अल्बेरोबेलो जैसे शहरों में चले जाते हैं। जो लोग घूमने के लिए समय निकालते हैं, उन्हें घने ओक और बीच के जंगलों से लेकर चूना पत्थर की गुफाओं तक विविध प्रकार के परिदृश्य यहां देखने को मिलेंगे। हमारी मानें तो शुरुआत विएस्टे से करें, जो एक समुद्र तटीय गांव है।

italy trip

5. ट्रेमिटी द्वीप

अगर आपने गार्गानो नेशनल पार्क में घूमने के लिए समय निकाला है तो ट्रेमिटी द्वीप पर न घूमना उसके साथ नाइंसाफी होगी। सैन डोमिनो सबसे बड़ा और सबसे अधिक देखा जाने वाला द्वीप है। अलेप्पो पाइंस के जंगल से घिरी चट्टानों के बीच छिपी हुई दर्जनों छुपी हुई खाड़ियाँ मिलेंगी।

यहाँ करने के लिए सबसे अच्छी चीजों में से एक है ग्रोट्टा डेले वायल, ग्रोट्टा डेले रोंडिनेल और ग्रोट्टा डेल ब्यू मैरिनो की समुद्री गुफाओं को देखने के लिए नाव यात्रा करना। साफ और स्वच्छ समुद्र में स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग के बाद, समुद्र के किनारे के किसी रेस्तरां में ताज़े समुद्री भोजन का लुत्फ़ जरूर उठाएं।

More News

    Read more about: travel italy india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+