Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »मिलीए Boji से, जो हर रोज अकेले मेट्रो, फेरी और बस से तय करता 60 किमी का सफर

मिलीए Boji से, जो हर रोज अकेले मेट्रो, फेरी और बस से तय करता 60 किमी का सफर

कभी पहाड़ों तो कभी समुद्रतटों या कभी किसी त्योहार के बारे में हमने आपको कई बार बताया है। लेकिन आज हम आपको मिलवाने वाले हैं एक कुत्ते से। Boji, इस्तांबुल में रहने वाला एक कुत्ता जिसने बिना रुके हर दिन लगातार 5 सालों तक लगभग 60 किमी लंबा सफर किया है।

और यह सफर पैदल चलकर नहीं बल्कि मेट्रो, फेरी और बस से निर्धारित स्टॉप पर उतरकर अगली सवारी पकड़ना और आगे के निर्धारित स्टॉप पर फिर उतरना। पर Boji है कौन? क्या वह कोई Street Dog है और सबसे बड़ा सवाल, Boji आखिर 60 किमी का सफर तय कर हर दिन कहां पहुंचता है और क्यों?

Boji इस्तांबुल का एक फेमस और इंटरनेट पर काफी वायरल हो चुका कुत्ता है। Boji जिस रूट से हर दिन यात्रा करता है उस रूट का हर यात्री उसे बड़ी अच्छी तरह से पहचानता है। लगातार 5 सालों तक Boji की यहीं रूटिन रही है और वह बिना एक दिन भी Miss किये हर रोज परिवहन के सार्वजनिक साधनों का इस्तेमाल कर अपने इस सफर को जरूर पूरा करता रहा है।

Boji की कहानी उस वक्त सामने आयी जब इस्तांबुल म्यूनिसिपल के अधिकारियों ने यह नोटिस किया कि हर दिन शहर में बस, फेरी और ट्रेन सेवा का सहारा लेकर एक कुत्ता एक ही रूट पर सफर करता है। इस बारे में जब खोज की गयी तो पता चला कि Boji हर दिन 29 सबवे स्टेशन (मेट्रो/ट्रेन) को पार करने के बाद बस में सवार होता है।

फिर 11 बस स्टॉप पार कर वह फेरी में चढ़ता है और उसके बाद वह अपने गंतव्य तक पहुंचता है। Boji के इस सफरनामे को देखने के बाद इस्तांबुल की स्थानीय सरकार ने भी एक नोटिस जारी किया था कि Boji से कोई भी किराया नहीं वसूला जाएगा।

क्या होता है Boji का सफरनामा

Boji हर दिन सबवे स्टेशन पर सुबह के ठीक 8 बजे खड़ा मिलता है। अगर ट्रेन/मेट्रो में सीट खाली न हो तो वह शांति से ट्रेन की जमीन पर बैठ जाता है। सबसे अधिक जो बात रोजमर्रा के यात्रियों को Boji के बारे में आकर्षित की है कि वह कभी भी पंक्ति को तोड़कर या साइड से ट्रेन में सवार होने की कोशिश नहीं करता है। वह पंक्तिबद्ध तरीके से शांति खड़ा रहकर सबवे ट्रेन या मेट्रो में सवार होने की अपनी बारी का इंतजार करता है।

न तो बेवजह हल्ला मचाता है और न ही यात्रियों पर भौंकता है। 29 स्टेशन पार कर जैसे ही ट्रेन उसके स्टॉपेज पर पहुंचती है, Boji खड़ा होकर ट्रेन से उतरकर बस के लिए भागता है। बस में सवार होने के बाद अक्सर वह अपने लिए एक सीट ढूंढ ही लेता है। फिर 11 बस स्टॉप पार करने के बाद जब बस अपने निर्धारित स्टॉप पर पहुंचती है तो Boji बस से उतरकर फेरी घाट की तरफ दौड़ लगाता है।

Boji क्यों करता है हर रोज इतना लंबा सफर

Boji को रोज इस तरह परिवहन के सार्वजनिक वाहनों का इस्तेमाल कर अपना सफर पूरा करता देख स्थानीय लोगों को उसके बारे में जानने की जिज्ञासा हुई। साल 2021 में जब Boji के बारे में पता लगाया गया तो पता चला कि वह कोई Street Dog नहीं बल्कि एक पालतू कुत्ता है, जिसके मालिक की मौत हो गयी है। Boji अपने मालिक के साथ हर वीकेंड पर इसी रूट से घूमने निकलता था।

मालिक की मौत के बाद Boji भले ही अकेला हो गया हो, लेकिन उसने इस रूट पर आना कभी बंद नहीं किया। इसे एक तरह से कहा जा सकता है कि इस तरह से Boji अपने मालिक को याद करता है। Boji के इस सफर के बारे में पता लगाने के लिए उसे GPS ट्रैकर वाला एक कॉलर भी पहनाया गया था।

Boji अब कहां है?

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि साल 2022 में Boji को तुर्की के एक अमीर व्यापारी उमर कॉक (Omer Koc) ने अपना लिया है। अब Boji इस्तांबुल की सड़कों पर अकेला नहीं घूमता है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि गोद लेने के बाद Boji अपने नये मालिक के साथ बहुत खुश है।

पिछले महीने यानी मार्च 2024 में Boji को लंदन की बस में यात्रा करते हुए देखे जाने का दावा किया गया। बताया जाता है कि उसे देखकर ऐसा लगा कि उसके जीवन में आए इस बदलाव से वह काफी खुश भी है।

हम हर रोज अपने आसपास इस तरह की कितनी कहानियां देखते हैं। कई बार हम भी इन कहानियों का हिस्सा भी बन जाते हैं। Boji की कहानी हमें किसी भी आम कुत्ते की कहानी से काफी अलग लगी। इंसानों का यात्रा और घूमने-फिरने के प्रति लगाव और प्रेम तो समझ में आता है लेकिन Boji ने यह साबित कर दिया कि चाहे इस्तांबुल हो या लंदन या भारत का कोई शहर, जानवरों को भी घूमना कितना ज्यादा पसंद होता है।

More News

    Read more about: travel
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+