Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »'थलाइवा' रजनीकांत को UAE ने दिया गोल्डन वीजा, क्या हैं फायदे? किन स्टार्स के पास है गोल्डन वीजा

'थलाइवा' रजनीकांत को UAE ने दिया गोल्डन वीजा, क्या हैं फायदे? किन स्टार्स के पास है गोल्डन वीजा

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपनी धाक जमा चुके सुपरस्टार रजनीकांत को हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के संस्कृति और पर्यटन विभाग की तरफ से गोल्डन वीजा (Golden Visa) दिया गया है। थलाइवा पिछले दिनों ही अबू धाबी गये थे जहां उनको यह सम्मान प्रदान किया गया। अपने फैंस को इस बात की जानकारी रजनीकांत ने खुद एक वीडियो शेयर कर दी।

इसमें उन्होंने अबू धाबी सरकार और लुलु ग्रुप के चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर एमए युसूफ अली को धन्यवाद भी कहा। उन्होंने अबू धाबी की सरकार को इस प्रतिष्ठित UAE गोल्डन वीजा और इसकी सभी सुविधाओं व सहयोग के लिए धन्यवाद तो कहा ही साथ में एमए युसूफ अली को अपना दोस्त करार देते हुए उनका धन्यवाद भी किया। अबू धाबी के अपने इस सफर के दौरान रजनीकांत ने BAPS मंदिर के दर्शन भी किये जो UAE में स्थापित पहला हिंदू मंदिर है।

मंदिर में थलाइवा ने पूजा अर्चना भी की। उनकी फोटो ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। वहीं फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर कार्तिक रविवर्मा ने BAPS मंदिर में रजनीकांत की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जो वायरल हो चुकी है।

रजनीकांत से पहले कई स्टार्स को भी मिल चुका है UAE का गोल्डन वीजा

थलाइवा रजनीकांत से पहले बॉलीवुड व दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के कई स्टार्स को भी UAE सरकार की तरफ से गोल्डन वीजा प्रदान किया जा चुका है, जिनके नाम निम्न हैं :-

  • शाहरुख खान
  • संजय दत्त
  • सानिया मिर्जा
  • सलमान खान
  • बोनी कपूर
  • जह्नावी कपूर
  • रणवीर सिंह
  • ममुटी
  • दुलकर सलमान
  • मौनी रॉय
  • मोहनलाल

UAE किसे देता है गोल्डन वीजा

UAE की सरकार ने अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए टॉप टैलेंट्स को आकर्षित करने के उद्देश्य से कई योजनाएं शुरू की थी। इसमें से ही एक योजना है गोल्डन वीजा। सीधे-सरल शब्दों में कहा जाए तो गोल्डन वीजा UAE में इंवेस्टर्स, व्यवसायी, रिसर्चर्स, मेडिकल प्रोफेशनल, साइंस और नॉलेज के क्षेत्र से जुड़े लोग, कलाकारों को लंबे समय तक वहां बसने या रहने की इजाजत प्रदान करता है। यह वीजा योजना साल 2019 में लागू की गयी थी।

क्या होते हैं गोल्डन वीजा के फायदे

  • UAE में अपना बिजनेस करने या शोधकार्यों से जुड़े लोगों को 5 या 10 सालों तक वहां रहने की छुट मिल जाती है।
  • इस वीजा में व्यक्ति को नेशनल स्पॉन्सर तलाशने की जरूरत नहीं पड़ती है।
  • इसके माध्यम से लोगों को UAE की धरती पर 100 प्रतिशत ओनरशिप मिल जाती है।
  • गोल्डन वीजा धारकों के पास 6 महीने से अधिक समय तक UAE के बाहर रहकर भी वीजा की वैधता बनाए रखने की सुविधा है। साथ ही प्राथमिक धारक की मौत होने की स्थिति में वीजा समाप्त होने तक परिवार के सदस्यों और घरेलू सहायकों को प्रायोजित करने, उनके आवास को सुनिश्चित करने की सुविधा है।
  • गोल्डन वीजा के प्रमुख फायदों में कई प्रवेशों के साथ 6 महीने का प्रवेश वीजा शामिल है। साथ ही इसमें 5 या 10 वर्षों के लिए वैध नवीकरणीय निवास वीजा भी शामिल है।
  • गोल्डन वीजा की शर्तें निवास श्रेणी, जैसे निवेशक, एंटरप्रेन्योर आदि के आधार पर अलग-अलग होती हैं।
  • डॉक्टरों और वैज्ञानिकों जैसी असाधारण प्रतिभाओं को क्रमशः स्वास्थ्य और रोकथाम मंत्रालय और अमीरात काउंसिल ऑफ साइंटिस्ट्स से अनुमोदन पर 10 साल का गोल्डन वीज़ा मिल सकता है।

More News

    Read more about: travel films chennai tamilnadu
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+