Search
  • Follow NativePlanet
Share
» »दुनिया की 10 सबसे महंगी बसें, किसी शानदार बंगले से कम नहीं होता है इन बसों का इंटिरियर

दुनिया की 10 सबसे महंगी बसें, किसी शानदार बंगले से कम नहीं होता है इन बसों का इंटिरियर

शानदार और लग्जरी जीवन जीना किसे पसंद नहीं होता। दुनिया में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो रहने-खाने से लेकर आवागमन तक को आरामदायक बनाने के लिए लाखों या फिर करोड़ों में खर्च करने से नहीं हिचकिचाते हैं। क्या आप जानते हैं, जिस तरह से कुछ लोगों को महंगी गाड़ियों तो कुछ को महंगे बाइक्स का शौक होता है, ठीक उसी तरह से आवागमन को आरामदायक बनाने के लिए लोग महंगे लग्जूरियस बसें भी खरीदते हैं।

ये बसें आपके या मेरे शहर में चलने वाली नॉन-एसी, एसी या फिर वॉल्वो बसों जैसी नहीं होती है। दुनिया भर में ऐसी कई कंपनियां हैं, जो बड़े ही महंगे और शानदार लग्जूरियस बसों का उत्पादन करते हैं। ये बसें इतनी शानदार होती हैं कि इन्हें चलता-फिरता कोई बंगला ही कहा जा सकता है।

top 10 Luxury bus

इन बसों में सफर के दौरान हर सुविधा का ध्यान रखा जाता है जैसे टॉयलेट, शानदार आरामदायक बिस्तर, बैठने के लिए सीट, टीवी, खाने-पीने के लिए पैंट्री और भी न जाने क्या-क्या! तो चलिए आपको बताते हैं, दुनिया के Top 10 सबसे शानदार लग्जरी बसें कौन-कौन सी हैं और उनकी क्या खासियतें हैं -

1. मार्ची मोबाइल एलिमेंट पलाजो (Marchi Mobile Element Palazzo)

यह दुनिया की सबसे महंगी लग्जूरियस बस है। इसका डिजाइन बिल्कुल फ्यूचरिस्टिक है, जो हॉलीवुड की किसी साइंस फिक्शन फिल्म जैसा दिखता है। कंपनी ने इस बस का डिजाइन एविएशन, यॉच और मोटरस्पोर्ट्स गाड़ियों की खूबियों को मिलाकर तैयार किया है। इस बस में हर उस चीज की सुविधा मौजूद है, जिसकी यात्रा के दौरान किसी व्यक्ति को जरूरत महसूस हो सकती है। इसमें लाउंज एरिया, किचन, बाथरुम, मास्टर बेडरुम, स्पा होने के साथ ही 2 LED स्क्रीन लगे हैं, सैटेलाइट टीवी, ऑडियो सिस्टम, वायरलेस, लाइट कंट्रोल सिस्टम आदि की सुविधा भी मौजूद है।

कीमत : $3,000,000 (लगभग ₹25.34 करोड़)

2. फेदरलाइट वनतारे प्लेटिनम प्लस (Featherlite Vantare Platinum Plus)

लग्जरी बसों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर मौजूद इस बस में 515 HP का इंजन लगा हुआ है, जो यात्रा को बड़ा ही आरामदायक बनाता है। इस बस का लग्जूरियस इंटिरियर, इटैलियन फेदर लेदर, मार्बल की सीढ़ियां और फर्श, स्वरोस्की के क्रिस्टल से की गयी सजावट इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाता है। बस की स्टियरिंग व्हील और डैशबोर्ड पर लगाने के लिए खासतौर पर अफ्रिका से सैपेल पॉमेल वेनीर्स मंगाए गये हैं।

इस बस में भी किचन, बाथरुम, बेडरुम के साथ ही LED टीवी, इलेक्ट्रिक शेड आदि की सुविधाएं तो हैं। लेकिन इस बस की सबसे बड़ी खासियत इसके नीचे मौजूद गैराज है। जी हां, इस बस के नीचे एक गैराज मौजूद है। यानी आप इस बस को इसके नीचे ही पार्क कर सकेंगे।

कीमत : 2,600,000 (लगभग ₹22 करोड़)

world s top 10 Luxury bus list

3. प्रीवोस्ट H3-45 वीआईपी (Prevost H3-45 VIP)

यह लग्जरी बस उन लोगों के लिए बेस्ट हैं जिन्हें घूमना बहुत ज्यादा पसंद होता है। कंपनी इस बस को एक मॉडर्न लग्जरी बस कहती है। इस बस की ऊंचाई 12.5 फीट है जो इसमें काफी ज्यादा जगह बनाता है। इस बस के अंदर ज्यादा जगह का होना ही इसकी सबसे बड़ी खासियत है। इसके साथ ही इसमें तापमान का कंट्रोल, ऑप्टीमल लाइट, बाहरी आवाज का प्रवेश न कर पाना, बेडरुम, किचन, डाइनिंग एरिया आदि मौजूद हैं जो इसी खासियतों को बढ़ाते हैं।

कीमत : $1,500,000 (लगभग ₹12.6 करोड़)

4. फोरट्रैवल IH-45 लग्जरी मोटर कोच (Foretravel IH-45 Luxury Motor Coach)

इस लग्जरी बस को सबसे अच्छा मोटर कोच माना जाता है। इस बस का इंटिरियर भी काफी सुन्दर और बस के अंदर काफी जगह बनाता है। यह बस लंबी यात्राओं के लिए बेस्ट माना जाता है। बाहर से आती तेज आवाजों को कम करना और लंबी यात्राओं को भी आरामदायक बनाने में यह बस माहिर होता है।

बस में 20,000 किलोवाट का जेनरेटर है जो लगातार बिजली की सप्लाई को सुनिश्चित करता है। इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सुविधा, टायर प्रेशर सेंटर, कार्बन मोनोऑक्साइड डिटेक्टर, टायर ब्लोआउट प्रोटेशन आदि कई सुविधाएं हैं, जो इसे लग्जूरियस होने के साथ-साथ सुरक्षित मोटरकोच बनाता है।

कीमत : $1,300,000 (लगभग ₹11 करोड़)

Luxury bus interior

5. प्रीवोस्ट कंट्री कोच (Prevost Country Coach)

प्रीवोस्ट कंपनी लग्जरी और महंगे मोटर कोच के उत्पादन की एक मशहूर कंपनी है। इस कोच का इंटिरियर बड़ा ही सुन्दर और आकर्षक है। इस बस में सिर्फ यात्रियों ही नहीं ड्राईवर के आराम का भी खास ख्याल रखा गया है ताकि ड्राइविंग के समय उन्हें कोई परेशानी न हो। बस का फर्श पोर्सेलिन से बना है, इसमें एक मास्टर बेडरूम, क्लोसेट, बाथरुम आदि की सुविधाएं मौजूद हैं। बस की दीवारों को स्टेनलेस स्टील से बनायी गयी हैं जो इसे मजबूती प्रदान करती हैं।

कीमत : $100,000 (लगभग ₹84 लाख)

6. न्यूमार किंग आयर (Newmar King Aire)

लग्जरी कोच की बात हो या शानदार इंटिरियर, यह बस वाकई में एक किंग होता है। इस बस में 600 HP का टर्बो डिजल इंजन लगा हुआ है तो रोड के साथ-साथ ऑफरोड पर शानदार तरीके से चलता है। इस लग्जरी बस में लेदर इंटिरियर, बेडरुम आदि की सुविधा मौजूद है।

बस का सेफ्टी फिचर कमाल का है, जो यात्रा के दौरान आपको पल भर के लिए भी सुरक्षा को लेकर चिंतित नहीं होने देता है। बस के स्टियरिंग में पावर कंट्रोल की सुविधाएं दी गयी हैं। इसके साथ ही किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए बस में कॉलिजन-अवॉएडेंस सिस्टम भी काम करता है, जो आपको बुरे मौसम या सड़कों का बुरा हाल होने पर रास्ता दिखाने में मदद करता है।

कीमत : $740,650 (लगभग ₹6.3 करोड़ )

7. मोनैको डायनेस्टी 45P (Monaco Dynasty 45P)

इस बस में 600 HP का दमदार इंजन लगा हुआ है जो सड़कों की चाहे जो भी हालत हो, शानदार परफॉर्म करता है। बस का फर्नीस्ड लाउंज एरिया बहुत ही अच्छी तरह से सजाया हुआ है जिसमें अच्छी-खासी जगह होती है। बस में लकड़ी से बना कैबिनेट लगा हुआ है, जिसमें सामानों को रखना आसान होता है। इसके साथ ही मनोरंजन के लिए LED टीवी, पोर्सेलिन फर्श भी इसके लुक में चार चांद लगाता है। इस बस में हर वह चीज मौजूद है जो किसी भी लग्जरी बस में होना चाहिए और यात्रा के दौरान जिनकी जरूरत पड़ती है।

कीमत : $585,000 (लगभग ₹5 करोड़)

Luxury bus kitchen

8. यूनिकैट अमेरिगो इंटरनेशनल (Unicat Amerigo International)

अमेरिगो इंटरनेशनल बाहर से दिखने में एक रफ एंड टफ कोच जैसा दिखता है। यह बस वाकई में ऐसा ही है। चाहे रेगिस्तान हो या पथरीली सड़क या फिर पानी से भरा हुआ रास्ता, सभी तरह के रास्तों पर यह बस बड़ी ही आसानी से आगे बढ़ सकता है। इस बस में सोलर पैनल लगे हुए हैं जो लगातार सूर्य की रोशनी को बिजली में परिवर्तित करते रहते हैं। बस में एक बड़ा सा गैस टैंक, मास्टर सूट, जीपीएस सिस्टम और किचन जैसी कई सुविधाएं भी मौजूद हैं।

कीमत : $500,000 (₹4.2 करोड़)

9. कंट्री कोच मैग्ना 630 (Country Coach Magna 630)

दुनिया के 10 बेहतरीन लग्जरी बसों की लिस्ट में कंट्री कोच का दूसरा लग्जरी बस मैग्ना 630 है। इस बस का इंटिरियर काफी महंगा दिखता है, जो इसे दुनिया का सबसे महंगे बसों में से एक बनाता है। इस बस में गैराज मौजूद है, जो कार पार्किंग के लिए बेस्ट होता है। बस का फर्श बहुत ही सुन्दर और ग्लॉसी है। इस बस में हाईड्रो हॉट हाईड्रॉनिक सिस्टम लगा हुआ है, जिसकी मदद से जब भी जरूरत हो गर्म पानी मिल सकता है। बस का कार्गो काफी बड़ा है, जिसमें काफी सामानों को स्टोर किया जा सकता है।

कीमत : $495,000 (लगभग ₹4.18 करोड़)

10. एंटेग्रा कोच कॉर्नेस्टोन 45DLQ (Entegra Coach Cornerstone 45DLQ)

दुनिया के 10 सबसे बेहतरीन लग्जरी बसों की लिस्ट में सबसे नीचे और सबसे कम कीमत वाला बस है एंटेग्रा कोच कार्नेस्टोन 45DLQ। यह एक सिंगल लेकिन बड़ा ही शानदार सा दिखने वाला बस है, जिसमें 600 HP का टर्बोचार्ज्ड इंजन लगा हुआ है। यह अपनी श्रेणी का सबसे बेहतरीन लग्जरी कोच है जिसमें बेडरुम, बाथरुम, गॉर्मे किचन, फ्रीजर, टीवी, पोर्सेलिन का फर्श, कीचन में इस्तेमाल होने वाले मशीन आदि की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

कीमत : $465,000 (₹3.9 करोड़)

More News

    Read more about: india
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+