इंड्रोडा डायनासोर और जीवाश्म पार्क अथवा इंड्रोडा नेचर पार्क साबरमती नदी के किनारे 400 हैक्टेयर भूमि पर स्थित है। इसे दुनियाभर में डायनासोर के अंडों की दूसरी सबसे बड़ी हैचरी माना जाता है। इस नेचर पार्क की देखभाल गुजरात इकोलोजिकल एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन करती है और यह भारत का एकमात्र डायनासोर संग्रहालय है। ’भारत का जुरासिक पार्क’ उपनाम वाले इस पार्क में एक चिडि़याघर, वनस्पति उद्यान, एम्फीथिएटर और अनेक समुद्री स्तनधारियों के कंकाल भी हैं जिसमें ब्लू व्हेल शामिल है। इसमें एक व्याख्या केंद्र भी है और यह कैंपिंग के लिए सुविधाएं भी प्रदान करता है।



Click it and Unblock the Notifications