जामा मस्जिद, गया शहर के केंद्र में स्थित है और यह बिहार राज्य की सबसे बड़ी मस्जिद है। इसे लगभग 200 साल पहले बनाया गया था, मुजफ्फरपुर के एक शाही परिवार ने इसका निर्माण करवाया था। यहां मनाया जाने वाला त्यौहार शबीना और तबलिग, बेहद प्रसिद्ध है।
शबीना को रमदान की 27 वीं रात में मनाया जाता है और तबलिग को इस्लाम का संदेश पढ़ने के बारे में माना जाता है। इस मस्जिद में लोगों की काफी लम्बे समय से आस्था है और वह यहां आरक नमाज़ भी अदा करते है। इस मस्जिद के शाही द्वार की शानदार सुंदरता देखते ही बनती है।
मुस्लिम त्यौहारों के दौरान यहां भारी भीड़ इक्ट्ठा होती है जहां सभी लोग अल्लाह से दुआ करने आते है। अनुयायियों के बीच, हजरत मकदूम सैयद शाह का श्राइन भी काफी लोकप्रिय है जहां वह प्रार्थना करने आते है।