1857 के विद्रोह में अहम भूमिका निभाने वाला दादरी उत्तरप्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के पास स्थित है। यहां के गुर्जर शासक राजा उमराव सिंह और इस क्षेत्र के कुछ अन्य मुखिया ने ब्रिटिश सरकार के विरुद्ध विद्रोह किया था। राजा को उनके चार साथियों के साथ अंग्रेजों ने फांसी दे दी थी। यह शहर नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन द्वारा संचालित एक विद्युत उत्पादन संयंत्र के लिए भी जाना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications