गोकर्ण तट, गोकर्ण में स्थित अन्य प्रसिद्ध तट है। इस तट पर पहुंचने के बाद पर्यटक पानी में खेले जाने वाले खेलों का आंनद उठा सकते है। यहां पर किसी प्रकार को कोई शोर या प्रदुषण नहीं है, और सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। इस तट पर आकर पर्यटक हैममॉक पर आराम फरमा सकते है, लहरों से खेल सकते है और ड्रम और गिटार बजाने का लुत्फ भी उठा सकते है। शांत वातावरण में समय बिताने के शौकीन लोगों को गोकर्ण तट की सैर अवश्य करना चाहिए। इस तट पर साल के किसी भी दौर में सैर के लिए आया जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications