Search
  • Follow NativePlanet
Share
होम » स्थल» गोमुख

गोमुख - चुनौतीपूर्ण चढ़ाई के बाद का आनंद

14

गोमुख एक खूबसूरत जगह है जो गंगोत्री ग्‍लेश्यिर के अंत में चिन्ह्ति है। यह उत्‍तराखंड राज्‍य के उत्‍तरकाशी जिले में स्थित है। यह जगह शिवलिंग पीक के नजदीक स्थित है जो अपनी चुनौतीपूर्ण चढ़ाई ट्रेल्‍स के लिए जानी जाती है। भागीरथी नदी, गंगा नदी की एक सहायक स्‍त्रोत है जो गोमुख से निकलती है। यह जगह तपोवन मिडाउ यानि घास के मैदान के पास स्थित है और यहां आकर पर्यटक, प्रकृति के सुंदर नजारों को निहार सकते हैं।

गोमुख के आस पास के स्थान

पर्यटक, गोमुख में आकर विभिन्‍न आकर्षण देख सकते हैं और यहां का गंगोत्री ग्‍लेश्यिर इनमें से प्रमुख है। यह हिमालय क्षेत्र के सबसे बड़े ग्‍लेश्यिरों में से एक है और चारों तरफ से शिवलिंग, थालय सागर, मेरू और भागीरथी तृतीय की बर्फ ढकी पहाडियों से घिरा हुआ है। इस ग्‍लेश्यिर का टर्मिनल प्‍वाइंट एक गाय के मुंह जैसा दिखता है, इसी कारण इस जगह को गोमुख के नाम से जाना जाता है।

यह जगह पर्यटकों के लिए विशेष ट्रैकिंग के अवसर प्रदान करती है। लोकप्रिय ट्रैकिंग रूट यानि रास्‍ता गंगोत्री से शुरू होता है और गीला पहाड़ और चिरबासा से होकर गुजरता है। यह भूस्‍खलन और कठिन ढलानों वाला चुनौतीपूर्ण रास्‍ता है। तपोवन और नंदनवन के लिए भी ट्रैकिंग का रास्‍ता गोमुख से शुरू होता है।

गोमुख कैसे जाएं

पर्यटक यहां तक देहरादून के जॉली ग्रांट हवाई अड्डे से पहुंच सकते हैं। यहां आने के लिए नजदीकी रेलवे स्‍टेशन हरिद्धार का है जो गंगोत्री से मात्र 230 किमी. की दूरी पर स्थित है। आसपास के शहरों से भी यहां के लिए कई बसें उपलब्‍ध हैं।

गोमुख जाने का सबसे अच्छा समय

गोमुख आने वाले पर्यटकों को गर्मियों के दौरान यात्रा करने का प्‍लान बनाना चाहिए।

गोमुख इसलिए है प्रसिद्ध

गोमुख मौसम

घूमने का सही मौसम गोमुख

  • Jan
  • Feb
  • Mar
  • Apr
  • May
  • Jun
  • July
  • Aug
  • Sep
  • Oct
  • Nov
  • Dec

कैसे पहुंचें गोमुख

  • सड़क मार्ग
    सरकार द्वारा चलाई जाने वाली बसें हरिद्धार, ऋषिकेश, मसूरी, देहरादून, टिहरी और यमुनोत्री जैसे शहरों से गंगोत्री के लिए चलाई जाती हैं, जो सस्‍ती और सुविधाजनक होती हैं।
    दिशा खोजें
  • ट्रेन द्वारा
    गंगोत्री जाने के लिए निकटतम रेलवे स्‍टेशन हरिद्धार रेलवे स्‍टेशन है जो 230 किमी. की दूरी पर स्थित है। यह रेलवे स्‍टेशन दिल्‍ली, देहरादून और इलाहबाद से नियमित रेलगाडियों के द्वारा जुडा हुआ है। इस स्‍टेशन से पर्यटक, गंगोत्री जाने के लिए टैक्‍सी हॉयर कर सकते हैं।
    दिशा खोजें
  • एयर द्वारा
    गंगोत्री जाने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा, देहरादून का जॉली ग्रांट हवाई अड्डा है जो 229 किमी. की दूरी पर स्थित है। दिल्‍ली का इंदिरा गांधी अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डा, इस एयरपोर्ट के साथ अच्‍छी तरह नियमित उडानों से जुडा हुआ है। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से गंगोत्री जाने के लिए टैक्‍सी सुविधा उपलब्‍ध है।
    दिशा खोजें
One Way
Return
From (Departure City)
To (Destination City)
Depart On
12 Mar,Thu
Return On
13 Mar,Fri
Travellers
1 Traveller(s)

Add Passenger

  • Adults(12+ YEARS)
    1
  • Childrens(2-12 YEARS)
    0
  • Infants(0-2 YEARS)
    0
Cabin Class
Economy

Choose a class

  • Economy
  • Business Class
  • Premium Economy
Check In
12 Mar,Thu
Check Out
13 Mar,Fri
Guests and Rooms
1 Person, 1 Room
Room 1
  • Guests
    2
Pickup Location
Drop Location
Depart On
12 Mar,Thu
Return On
13 Mar,Fri