गुलमर्ग के गोल्फ कोर्स का निर्माण ब्रिटिश शासन दौरान 1904 में किया गया और 1922 में यहाँ पहला गोल्फ टूनोमेंट खेला गया। समुंदरी तट से 2650 मीटर की ऊंचाई पर बना यह गोल्फ कोर्स, दुनिया के सबसे ऊंचे स्थित गोल्फ कोर्स में से एक है।
इस सुन्दर गोल्फ कोर्स के हरे भरे मैदान में अंग्रज़ गोल्फ खेला करते थे। गोल्फ उत्साही एक दिन की अस्थायी सदस्यता लेकर इस 18 होल कोर्स में गोल्फ खेल सकते हैं। अब यह गोल्फ कोर्स जम्मू कश्मीर पर्यटक विकास निगम विभाग के अंतर्गत है।



Click it and Unblock the Notifications