गुरदासपुर से 36 किमी की दूरी पर डेरा बाबा नानक में स्थित गुरूद्वारा चोला साहिब को श्री गुरू नानक देव जी की याद में बनवाया गया था जिन्होंनें यहाँ 12 वर्ष बिताये थे। गरुद्वारे के अन्दर बालख बुखारा (बगदाद) से बाबा काबली मल जी द्वारा लाये गये गुरूनानक जी के कपड़े प्रदर्शित हैं। गुरूद्वारे से 50 मीटर की दूरी पर स्थित चोला साहिब तक भी पर्यटक जा सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications