गुरूद्वारा श्री दरबार साहिब गुरदासपुर के डेरा बाबा नानक में स्थित है। इसे प्रथम सिक्ख गुरू श्री गुरू नानक देव जी के याद में बनाया गया था। ऐसा माना जाता है कि 1515 में अपने पहले प्रवचन या उडासी से लौटने के बाद श्री गुरूनानक देव जी यहाँ आये थे। गुरूजी अपने परिवार – माता सुलखनी (अपनी पत्नी), बाबा श्री चन्द (बेटे) और बाबा लक्ष्मीचन्द (बेटे) से मिलने आये थे।



Click it and Unblock the Notifications