जैसा कि नाम से प्रतीत होता है तख्त-ए-अकबरी वही स्थान है जहाँ पर पिता की मृत्यु के बाद अकबर का राज्याभिषेक हुआ था। यह समारोह 14 फरवरी 1556 को हुआ था जब अकबर 13 साल के थे। पिता की मृत्यु के समय अकबर के साथ उनके गुरू बैरम खाँ मौजूद थे। वे गुरदासपुर जिले के कालनौर में रह रहे थे जो अब मुख्य शहर से 25 किमी की दूरी पर है। अब यह स्थान भारतीय पुरातत्व विभाग द्वारा संरक्षित है।



Click it and Unblock the Notifications