गुवाहाटी आने वाले पर्यटकों के बीच सुकरेश्वर मंदिर सबसे ज्यादा घूमा जाने वाला पर्यटन स्थल है। 1744 में अहोम राजा प्रामत्ता सिंह द्वारा बनवाया गया यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर में राजा राजेश्वर सिंह (1744-1751) ने भी योगदान दिया था और इस मंदिर का असम के इतिहास में महत्वपूर्ण स्थान है।
गुवाहाटी के एक महत्वपूर्ण स्थान पानबाजार के पास ब्रह्मपुत्र नदी के दक्षिणी किनारे पर स्थित इटाखुली पहाड़ी पर बना यह मंदिर शिव पंथ को बढ़ावा देता है।
ब्रह्मपुत्र नदी के पास होने के कारण आप यहां से नदी के क्षितिज में सूर्यास्त का विहंग नजारा देख सकते हैं। खास बात यह है कि यह व्यस्क और बूढ़ों के बीच बराबर रूप से लोकप्रिय है। साथ ही पत्थर से बने इस मंदिर में आप अहोम वंश के समय के खास वास्तुशिल्प की झलक भी देख सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications